मौनी रॉय (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

बूढ़े अंकल ने मेरी कमर...मौनी रॉय के साथ हरियाणा में हुई बदसलूकी, छेड़छाड़ और गंदे कमेंट्स का लगाया आरोप

Mauni Roy Instagram Story: हरियाणा में एक इवेंट दौरान मौनी रॉय के साथ छेड़छाड़ और अभद्र व्यवहार हुआ। बुजुर्ग पुरुष ने उन्हें गलत तरीके से छूने की कोशिश की। जिस पर एक्ट्रेस ने अश्लीता का आरोप लगाया।

स्नेहा मौर्या

Mouni Roy Inappropriate Touching At Event: टीवी से लेकर बॉलीवुड तक अपनी खास पहचान बना चुकीं अभिनेत्री मौनी रॉय हाल ही में हरियाणा के करनाल में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुई थीं। लेकिन यह इवेंट उनके लिए एक डरावना और मानसिक रूप से परेशान करने वाला अनुभव बन गया। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक लंबी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए इस घटना का खुलासा किया है, जिसमें उन्होंने वहां मौजूद कुछ लोगों पर अनुचित व्यवहार, छेड़छाड़ और अश्लील टिप्पणियां करने का आरोप लगाया है।

मौनी रॉय ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान कुछ पुरुष, जिनमें उम्रदराज लोग भी शामिल थे, उनके साथ बदसलूकी कर रहे थे। एक्ट्रेस के मुताबिक, जैसे ही वह स्टेज की ओर बढ़ीं, कुछ लोग तस्वीरें लेने के बहाने उनके बेहद करीब आ गए और कथित तौर पर उनकी कमर पर हाथ रखा। मौनी ने साफ शब्दों में उन्हें ऐसा न करने के लिए कहा, लेकिन इसके बावजूद उनका व्यवहार और बिगड़ता चला गया।

मौनी रॉय के साथ हुआ अभद्र व्यवहार

एक्ट्रेस ने अपनी पोस्ट में लिखा कि स्टेज पर पहुंचने के बाद हालात और खराब हो गए। कुछ लोग उनके सामने खड़े होकर भद्दे कमेंट्स, गालियां और अश्लील इशारे करने लगे। मौनी ने पहले उन्हें इशारों में रोकने की कोशिश की, लेकिन जवाब में उन पर गुलाब के फूल फेंके जाने लगे, वो भी तब जब उन्होंने साफ मना किया था।

हालात इतने असहज हो गए कि मौनी कुछ देर के लिए मंच छोड़कर चली गईं, हालांकि उन्होंने वापस आकर अपनी परफॉर्मेंस पूरी की। एक्ट्रेस का कहना है कि इस पूरे दौरान न तो आयोजकों ने हस्तक्षेप किया और न ही वहां मौजूद किसी परिवारजन ने उन लोगों को रोका।

महिलाओं और बच्चियों को लेकर एक्ट्रेस ने जताई चिंता

इस घटना से आहत मौनी रॉय ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता जताई। उन्होंने लिखा कि अगर उनके साथ ऐसा हो सकता है, तो उन नई लड़कियों और बच्चियों के साथ क्या होता होगा जो इस इंडस्ट्री में कदम रख रही हैं या ऐसे कार्यक्रमों में हिस्सा लेती हैं। एक्ट्रेस ने खुद को अपमानित और मानसिक रूप से परेशान बताया और प्रशासन से इस तरह के असहनीय व्यवहार पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान