मौनी रॉय (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
79वें कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में बॉलीवुड और टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय लगातार अपने फैशन और स्टाइल स्टेटमेंट को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। पहले ब्लैक आउटफिट में ग्लैमरस अंदाज दिखाने के बाद अब मौनी का दूसरा लुक सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। इस बार एक्ट्रेस ब्लू कलर के बेहद खूबसूरत बैकलेस गाउन में नजर आईं, जिसमें उनका रॉयल और एलिगेंट अंदाज देखने लायक था।मौनी रॉय ने कान्स रेड कार्पेट के लिए ब्लू शेड का फिटेड बैकलेस गाउन चुना, जो उनके फिगर को बेहद ग्रेसफुल तरीके से कॉम्प्लिमेंट कर रहा था। इस आउटफिट की सबसे खास बात इसका लंबा फ्लोई ट्रेल था, जिसने उनके पूरे लुक में रॉयल टच जोड़ दिया। मौनी रॉय ने खुद बताया कि इस खूबसूरत ड्रेस को तैयार करने में करीब 300 घंटे का समय लगा। अपने इस ग्लैमरस लुक के साथ मौनी रॉय ने बालों को सॉफ्ट वेवी स्टाइल में ओपन रखा। साइड पार्टिंग के साथ उनके ब्राउन टोन हेयर उनके चेहरे को नेचुरल और फ्रेश लुक दे रहे थे। मेकअप की बात करें तो मौनी ने मिनिमल ग्लैम मेकअप चुना। ड्यूई बेस, सॉफ्ट पिंक ब्लश और न्यूड-पिंक लिप शेड ने उनके चेहरे की खूबसूरती को और निखार दिया। उनका पूरा लुक बेहद क्लासी और इंटरनेशनल रेड कार्पेट वाइब देता नजर आया।मौनी रॉय की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस उनके कॉन्फिडेंस, स्टाइल और ग्रेस की जमकर तारीफ कर रहे हैं। हर तस्वीर में उनका रॉयल अंदाज और दिलकश अदाएं साफ नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने यह भी खुलासा किया कि उनकी अपकमिंग फिल्म का पोस्टर और टीजर कान्स में लॉन्च किया गया है, जिसकी तस्वीरें वह जल्द ही फैंस के साथ शेयर करेंगी।मौनी रॉय इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने पति सूरज नांबियार से अलग होने की खबर को कंफर्म किया था। शादी के चार साल बाद दोनों के सेपरेशन की खबर ने फैंस को चौंका दिया था। वर्कफ्रंट की बात करें तो मौनी जल्द ही फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में नजर आएंगी। इसके अलावा उनके पास ‘विश्वंभरा’ और ‘द वाइव्स’ जैसी फिल्में भी हैं।