मुनमुन सेन (फोटो- सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Birthday Special: राजघराने से फिल्मों तक का सफर, छोटे रोल से मिली बड़ी पहचान, जानें मुनमुन सेन का फिल्मी सफर

Moon Moon Sen Career: मुनमुन सेन ने 80 के दशक में शादी के बाद फिल्मों में कदम रखकर परंपराएं तोड़ीं। अपनी अलग किरदारों से उन्होंने पहचान बनाई। मुनमुन हिंदी सिनेमा की चर्चित एक्ट्रेसेस में शामिल रहीं।

सोनाली झा

Moon Moon Sen Birthday Special: हिंदी सिनेमा के इतिहास में कुछ एक्ट्रेसेस ऐसी रही हैं, जिन्होंने अपने काम से न सिर्फ पहचान बनाई बल्कि समाज के तय नियमों को भी चुनौती दी। मुनमुन सेन उन्हीं में से एक हैं, जिन्हें 80 के दशक की ‘बोल्ड बाला’ के रूप में जाना जाता है। उन्होंने उस दौर में शादी और मातृत्व के बाद फिल्मों में कदम रखकर एक नई मिसाल पेश की।

मुनमुन सेन 28 मार्च को 72वां जन्मदिन मना रही है। मुनमुन सेन का फिल्मों में आने का कोई खास इरादा नहीं था। वह दिग्गज एक्ट्रेस सुचित्रा सेन की बेटी हैं, जो नहीं चाहती थीं कि उनकी बेटी फिल्मों में करियर बनाए। शादी और दो बच्चों की मां बनने के बाद मुनमुन ने अपनी अलग पहचान बनाने का फैसला लिया और पति के समर्थन से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा।

मुनमुन सेन का करियर

हिंदी सिनेमा में एंट्री के साथ ही मुनमुन सेन ने अपने आत्मविश्वास और आधुनिक सोच से लोगों का ध्यान खींचा। फिल्म अंदर बाहर में छोटे से किरदार ने उन्हें सुर्खियों में ला दिया। इसके बाद उन्होंने 100 डेज, जख्मी दिल, सिरिवेनेला और शीशा जैसी फिल्मों में काम कर अपनी मौजूदगी मजबूत की। खास बात यह रही कि उन्होंने हमेशा अलग और बोल्ड किरदारों को चुना।

विवादों के साथ रहा गहरा नाता

जहां उनकी मां सुचित्रा सेन को गंभीर और क्लासिक किरदारों के लिए जाना जाता था, वहीं मुनमुन सेन ने खुद को एक बोल्ड और निडर एक्ट्रेस के रूप में स्थापित किया। उनके किरदार और फोटोशूट अक्सर चर्चा और विवाद का कारण बने। कई बार उन पर अश्लीलता फैलाने के आरोप भी लगे, लेकिन उन्होंने कभी अपने चुनावों से समझौता नहीं किया।

निजी जिंदगी भी रही सुर्खियों में

मुनमुन सेन की प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ उनकी निजी जिंदगी भी काफी चर्चा में रही। उनका नाम इमरान खान, रोमू सिप्पी और विक्टर बनर्जी जैसे नामों के साथ जोड़ा गया। हालांकि, उन्होंने हमेशा इन खबरों को खारिज किया और इमरान खान को अपना करीबी दोस्त बताया। आज भी मुनमुन सेन को एक ऐसी एक्ट्रेस के रूप में याद किया जाता है, जिन्होंने अपने दम पर पहचान बनाई और सिनेमा में महिलाओं के लिए तय सीमाओं को तोड़ने का साहस दिखाया।

उमर खालिद और शरजील इमाम को फिर झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने जमानत अर्जी की खारिज

लालू परिवार की बढ़ीं मुश्किलें! ट्रांसफर के बाद नए जज प्रशांत कुमार करेंगे लैंड फॉर जॉब मामले की सुनवाई

विवाद के बाद ECI ने फॉर्म 6 में किया बदलाव, SIR से जुड़ा Annexure-D को हटाया; लेकिन इन राज्यों में रहेगा जारी

INDIA Bloc Meeting: EVM से बैलेट पेपर तक, राहुल के सारे सबूत गए बेकार, अब खरगे ने रखीं चुनाव सुधार की 6 मांगें

भारत में आएं और निवेश करें...अमेरिकी मैन्युफैक्चरर्स से बोले मंत्री पीयूष गोयल, SME पार्टनरशिप का दिया न्योता