मोनालिसा (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

Monalisa Chhath Puja: भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने छठ पर फैंस को दिया न्योता, 14 नवंबर को लेकर किया बड़ा ऐलान

Monalisa Jai Chhathi Mai Show: भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा छठ महापर्व पर 'जय छठी माई' शो के साथ फैंस के बीच लौट रही हैं। यह खास कार्यक्रम 14 नवंबर को शाम 7 बजे जी बायोस्कोप और जी5 पर आएगा।

सोनाली झा

Highlights

  • भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने छठ महापर्व पर फैंस के साथ सेलिब्रेशन का ऐलान किया।

  • एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर पीली साड़ी में अपना खास वीडियो शेयर किया।

  • मोनालिसा 'जय छठी माई' नाम के विशेष कार्यक्रम में नजर आएंगी।

Bhojpuri Actress Monalisa Chhath Puja 2026: छठ महापर्व के मौके पर भोजपुरी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस मोनालिसा भी भक्ति के रंग में रंगी नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने इस खास पर्व को अपने फैंस के साथ मनाने का फैसला किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर अपने खास कार्यक्रम की जानकारी दी है। इस दौरान मोनालिसा पीले रंग की साड़ी में पारंपरिक अंदाज में दिखाई दीं। उनका यह लुक फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह छठ महापर्व की तैयारियों और अपने खास शो के बारे में बात करती नजर आ रही हैं। पीले रंग की साड़ी और पारंपरिक लुक में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वीडियो में मोनालिसा कहती हैं कि प्रणाम, मैं मोनालिसा। बहुत समय के बाद मैं आप लोगों के साथ अपने खास शो जय छठी माई के साथ वापसी कर रही हूं। 14 नवंबर 2026 को शाम 7 बजे जी बायोस्कोप पर और जी5 पर इस शो को जरूर देखें।

जय छठी माई के साथ होगी खास वापसी

एक्ट्रेस मोनालिसा के वीडियो के साथ शेयर किए गए कैप्शन में भोजपुरी अंदाज में लिखा गया कि काफी दिनों बाद भोजपुरी दर्शकों की चहेती मोनालिसा उनके बीच लौट रही हैं। छठ महापर्व के पावन अवसर पर जी बायोस्कोप लेकर आ रहा है खास शो 'जय छठी माई'। दर्शकों से अपील की गई है कि वे पूरे परिवार के साथ बैठकर इस कार्यक्रम का आनंद लें और छठी मइया का आशीर्वाद प्राप्त करें। इस कार्यक्रम के जरिए मोनालिसा अपने फैंस के साथ छठ की खुशियां साझा करती नजर आएंगी। उनके इस ऐलान के बाद दर्शकों में भी शो को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है।

भोजपुरी सिनेमा का बड़ा नाम हैं मोनालिसा

मोनालिसा भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में शामिल हैं। उन्होंने अपने अभिनय और खूबसूरत अंदाज से दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई है। सोशल मीडिया पर भी उनकी अच्छी फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर उन्हें करीब 60 लाख लोग फॉलो करते हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपनी निजी जिंदगी, तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। अब छठ महापर्व के मौके पर उनका यह खास अंदाज और 'जय छठी माई' कार्यक्रम चर्चा में है।

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नवीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज

जेल में डाल दो, गला घोंट दो... सिर नहीं झुकेगा, पुलिस स्टेशन से बाहर आते ही अभिषेक बनर्जी का तीखा बयान