Mouni Roy Chhath Puja: छठी मैया की भक्ति में डूबीं मौनी रॉय, पटना जाकर की पूजा, गोल्डन साड़ी में लगी खूबसूरत

Mouni Roy Digha Ghat: मौनी रॉय छठ महापर्व मनाने मुंबई से पटना पहुंचीं। गोल्डन साड़ी पहनकर वह दीघा घाट पर पूजा के लिए पहुंचीं। हाथों में सूप लिए उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Mouni Roy Chhath Puja
मौनी रॉय(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • मौनी रॉय छठ महापर्व मनाने मुंबई से पटना पहुंचीं।

  • एक्ट्रेस ने दीघा घाट पर श्रद्धालुओं के बीच समय बिताया।

  • गोल्डन साड़ी और पारंपरिक ज्वेलरी में मौनी बेहद खूबसूरत लगीं।

  • हाथों में फल और पूजा सामग्री से सजा बांस का सूप लिए नजर आईं।

  • घाट पर बढ़ती भीड़ के बीच पुलिस ने एक्ट्रेस की सुरक्षा का ध्यान रखा।

Mouni Roy Chhath Puja Patna Visit: छठ महापर्व के मौके पर बिहार में आस्था और भक्ति का माहौल है। आम लोगों के साथ-साथ फिल्मी सितारे भी इस पर्व को पूरे उत्साह से मना रहे हैं। इस बीच टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय भी छठ की रौनक देखने के लिए मुंबई से पटना पहुंचीं। यहां उन्होंने दीघा घाट पर श्रद्धालुओं के बीच समय बिताया और छठ पूजा में हिस्सा लिया।

इस दौरान उनका पारंपरिक अंदाज लोगों का ध्यान खींच रहा है। गोल्डन साड़ी पहने और हाथों में पूजा का सूप लिए मौनी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। छठ पूजा के मौके पर मौनी रॉय गोल्डन रंग की खूबसूरत साड़ी पहनकर दीघा घाट पहुंचीं। उन्होंने अपने लुक को गोल्डन ज्वेलरी और पारंपरिक एक्सेसरीज के साथ पूरा किया।

मौनी रॉय का सादगी अंदाज

सामने आए वीडियो में एक्ट्रेस हाथों में फल और पूजा की सामग्री से सजा बांस का सूप लिए नजर आ रही हैं। मौनी रॉय ने घाट पर पहुंचकर छठ की रौनक को करीब से महसूस किया। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद श्रद्धालुओं के साथ वक्त बिताया और कुछ लोगों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। एक्ट्रेस का यह सादगी भरा पारंपरिक अंदाज सोशल मीडिया यूजर्स को खूब पसंद आ रहा है।

Mouni Roy Chhath Puja
KWK 9 Promo: करण जौहर के सवालों पर अनन्या पांडे और अनन्या बिरला ने खोले कई राज, जानें एपिसोड की 5 खास बातें

पुलिस की सुरक्षा में घाट से निकलीं एक्ट्रेस

दीघा घाट पर मौनी रॉय को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। ऐसे में उनकी सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे। पुलिस की टीम ने भीड़ के बीच एक्ट्रेस का ध्यान रखा और उन्हें सुरक्षित तरीके से घाट से बाहर तक पहुंचाया। मौनी के पटना पहुंचने और छठ पूजा में शामिल होने के वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं।

टीवी से बॉलीवुड तक ऐसा रहा मौनी रॉय का सफर

मौनी रॉय ने अपने करियर की शुरुआत टीवी से की थी। वह क्योंकि सास भी कभी बहू थी, देवों के देव...महादेव और नागिन जैसे लोकप्रिय शोज में नजर आईं। खासतौर पर नागिन में शिवन्या के किरदार ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई। इसके बाद उन्होंने अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड से बॉलीवुड में कदम रखा। वह रोमियो अकबर वाल्टर, मेड इन चाइना और ब्रह्मास्त्र जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं।

निजी जिंदगी को लेकर भी रही हैं चर्चा में

मौनी रॉय ने 27 जनवरी 2022 को बिजनेसमैन सूरज नांबियार से गोवा में शादी की थी। मई 2026 में दोनों ने साझा बयान जारी कर आपसी सहमति से अलग होने की जानकारी दी थी। अब छठ के मौके पर पटना पहुंचीं मौनी का पारंपरिक अंदाज सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है।