मोना सिंह (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

जब मोना सिंह की असली पहचान बन गई थी मेकर्स की टेंशन, होटल में रहने से लेकर कार बदलने तक उठाए गए कदम

Mona Singh Career: मोना सिंह ‘जस्सी जैसी कोई नहीं’ में जस्सी के किरदार से मशहूर हुई थीं। शो के दौरान उनका असली लुक छिपाने के लिए कई पाबंदियां लगाई गई थीं। उनके को-स्टार्स तक असली लुक नहीं जानते थे।

सोनाली झा

Mona Singh Birthday Special Story: एक्ट्रेस मोना सिंह का जन्म 8 अक्टूबर 1981 को पुणे में हुआ था। मोना सिंह आज अपना 45वां जन्मदिन मना रही हैं। साल 2003 में शुरू हुए टीवी शो ‘जस्सी जैसी कोई नहीं’ में मोना ने जसमीत वालिया यानी जस्सी का किरदार निभाकर घर-घर में अपनी पहचान बनाई थी। हालांकि, इस किरदार की लोकप्रियता के पीछे मोना सिंह को कई ऐसी पाबंदियों का सामना करना पड़ा था, जिनके बारे में जानकर शायद फैंस भी हैरान रह जाएंगे।

मोना सिंह ने एक इंटरव्यू में बताया था कि शो के दौरान उनके लुक को लेकर काफी सख्त नियम बनाए गए थे। उनका किरदार एक साधारण लड़की का था, इसलिए मेकर्स नहीं चाहते थे कि दर्शकों को उनके असली लुक के बारे में पता चले। अभिनेत्री के मुताबिक, उन्हें वैक्सिंग, थ्रेडिंग और आइब्रो करवाने की इजाजत नहीं थी। इतना ही नहीं, उनके चेहरे पर ज्यादा बाल चिपकाए जाते थे और उन्हें अपना चेहरा ब्लीच करने की भी अनुमति नहीं थी। इन पाबंदियों का मकसद यही था कि उनका असली चेहरा दर्शकों के सामने न आए।

को-स्टार्स भी नहीं जानते थे मोना का असली लुक

मोना सिंह ने बताया था कि शो के दौरान उनके कई को-स्टार्स तक यह नहीं जानते थे कि वह असल जिंदगी में कैसी दिखती हैं। शो की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई थी कि मीडिया भी उनकी असली पहचान और लुक को सामने लाने की कोशिश कर रहा था। जब मीडिया ने मेकर्स को चुनौती दी कि वे जल्द ही जस्सी का असली चेहरा और पता सामने ला देंगे, तो मेकर्स और सतर्क हो गए। बताया जाता है कि इसके बाद मोना पर पाबंदियां और बढ़ा दी गईं।

होटल में रहना पड़ा, बदलवा दी गई कार

असली पहचान छिपाए रखने के लिए मोना सिंह को कुछ समय के लिए अपने घर के बजाय एक होटल में रहने के लिए कहा गया था। इतना ही नहीं, उनकी कार तक बदलवा दी गई थी, ताकि मीडिया या फैंस उनकी पहचान तक न पहुंच सकें। खास बात यह थी कि होटल में रहते हुए भी उन्हें जस्सी के लुक में ही रहना पड़ता था।

मोना सिंह

टीवी से फिल्मों और ओटीटी तक बनाया मुकाम

'जस्सी जैसी कोई नहीं' के बाद मोना सिंह ने टीवी, फिल्मों और रियलिटी शोज में अपनी अलग पहचान बनाई। साल 2006 में उन्होंने 'झलक दिखला जा' के पहले सीजन में हिस्सा लिया और इसकी विजेता बनीं। इसके अलावा वह '3 इडियट्स', 'लाल सिंह चड्ढा' और 'मुंज्या' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। मोना सिंह ने 27 दिसंबर 2019 को श्याम गोपालन से शादी की थी। अब वह फिल्मों और ओटीटी प्रोजेक्ट्स में भी सक्रिय हैं।

Paytm पेमेंट बैंक का लाइसेंस रद्द! RBI पहले भी कई बैंकों पर ले चुका है एक्शन, जानिए शेड्यूल्ड बैंक का मतलब

17 हजार फीट की ऊंचाई पर IndiGo विमान पर गिरी बिजली, पायलट ने कराई सुरक्षित लैंडिंग

फिल्म हनुमान अंश से कैंची धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, बढ़ती भीड़ बनी खतरा; भक्तों की सुरक्षा बड़ी चुनौती

दो दिन, दो हिरासत और धरना प्रदर्शन...राहुल गांधी के अभियान में अब आगे क्या? खुद बताया

INDIA Alliance: कांग्रेस का हल्ला बोल, कल मनाएगी काला दिन; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग