मोहित चौहान (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

AIIMS भोपाल कॉन्सर्ट में बड़ा हादसा, गाते-गाते गिर पड़े सिंगर मोहित चौहान, VIDEO देख दंग रह गए फैंस

Mohit Chauhan Live Concert: एम्स भोपाल में मोहित चौहान की लाइव परफॉर्मेंस के दौरान बड़ा हादसा हो गया। ‘नादान परिंदे’ गाते समय वो स्टेज पर फिसलकर गिर पड़े, जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है।

स्नेहा मौर्या

Mohit Chauhan Viral Vdeo: शनिवार, 7 दिसंबर की रात एम्स भोपाल में आयोजित रेटिना 8.0 इवेंट उस समय ड्रामैटिक मोड़ ले बैठा, जब बॉलीवुड के मशहूर सिंगर मोहित चौहान लाइव परफॉर्मेंस के दौरान अचानक स्टेज पर फिसलकर गिर पड़े। यह घटना तब हुई जब मोहित ‘नादान परिंदे’ गा रहे थे और ऑडियंस के साथ इंटरेक्शन करते हुए स्टेज के फ्रंट भाग की ओर बढ़ रहे थे। जैसे ही वह लाइटिंग सेटअप के पास पहुंचे, उनका पैर गलती से एक फिक्सचर से टकरा गया और उनका बैलेंस बिगड़ गया।

सोशल मीडिया पर सामने आए वायरल वीडियो में साफ दिखाई देता है कि मोहित अचानक आगे की ओर गिर जाते हैं। संगीत कुछ ही सेकंड में बंद हो जाता है और दर्शकों में सन्नाटा फैल जाता है। कई लोग समझ ही नहीं पाए कि स्टेज पर अचानक क्या हुआ। दूर बैठे दर्शकों तक भी यह दृश्य तुरंत पहुंच गया क्योंकि गाने का म्यूजिक अचानक रुक गया था।

परफॉर्म करते हुए फिसले मोहित चौहान

घटना के तुरंत बाद आयोजक और स्टेज क्रू मोहित की तरफ दौड़े। एम्स जैसा बड़ा मेडिकल इंस्टीट्यूट होने के कारण मौके पर मौजूद मेडिकल टीम तुरंत उनकी जांच के लिए आ गई। कॉन्सर्ट को कुछ देर के लिए रोक दिया गया ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सिंगर को कोई गंभीर चोट न लगी हो।

वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रही हैं। फैंस ने कमेंट्स में चिंता जताई है और सिंगर के जल्दी ठीक होने की कामना की है। हालांकि हादसा काफी खतरनाक लग रहा था, लेकिन प्राथमिक जांच के बाद इवेंट को फिर से शुरू कर दिया गया। इसकी वजह से उपस्थित दर्शकों ने राहत की सांस ली।

सिंगर ने इन गानों में दी है अपनी आवाज

मोहित चौहान ने अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। अपनी शानदार आवाज और ‘साड्डा हक’, ‘तुम से ही’, ‘इलाही’, ‘कुन फाया कुन’ जैसे आइकॉनिक गानों के लिए मशहूर मोहित के इस हादसे ने फैंस को चिंतित जरूर कर दिया है।

यह घटना उस समय हुई जब एम्स भोपाल में बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स और संगीत प्रेमी शामिल थे। सभी मोहित के हिट गानों को लाइव सुनने पहुंचे थे, लेकिन अचानक हुआ यह हादसा रात की सबसे बड़ी खबर बन गया।

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; दो सीटों पर फंसा पेच

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन

Cyclone Arnab Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG