मोहनलाल की ‘वृषभ’ की रिलीज डेट से उठा पर्दा 
मनोरंजन

मोहनलाल की ‘वृषभ’ की रिलीज डेट से उठा पर्दा, शनाया कपूर करेंगी साउथ में धमाकेदार डेब्यू

Mohanlal Vrushabha release date revealed: साउथ सुपरस्टार मोहनलाल की अपकमिंग फिल्म ‘वृषभ’ की रिलीज डेट आखिरकार सामने आ गई है। फिल्म अब 6 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

सोनाली झा

Shanaya Kapoor to Debut in Mohanlal Film Vrushabha: साउथ इंडस्ट्री के मेगास्टार मोहनलाल की अपकमिंग फिल्म ‘वृषभ’ की रिलीज डेट का आखिरकार ऐलान हो गया है। लंबे समय से इस फिल्म का इंतजार कर रहे फैंस के लिए यह बड़ी खबर है कि अब यह फिल्म 6 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अभिनेता मोहनलाल ने अपने एक्स (पहले ट्विटर) अकाउंट पर फिल्म का नया पोस्टर शेयर किया।

मोहनलाल ने अपने एक्स पर लिखा कि जमीन हिल रही है। आसमान जल रहा है। नियति ने अपना योद्धा चुन लिया है। ‘वृषभ’ 6 नवंबर को आ रही है।” पोस्टर में मोहनलाल का दमदार लुक एक बार फिर फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया है। पहले यह फिल्म 16 अक्टूबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन कुछ अज्ञात कारणों से इसकी रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया।

इन भाषाओं में होगी रिलीज

साल 2025 की शुरुआत में मोहनलाल के जन्मदिन पर फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया गया था, जिसमें वह सुनहरे कवच में एक शक्तिशाली योद्धा के रूप में नजर आ रहे थे। लंबे बाल, घनी दाढ़ी और माथे पर सफेद तिलक लगाए मोहनलाल का यह रॉयल अवतार सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। ‘वृषभ’ को नंद किशोर ने लिखा और निर्देशित किया है। फिल्म का निर्माण कनेक्ट मीडिया और बालाजी टेलीफिल्म्स ने संयुक्त रूप से किया है। यह एक पैन-इंडिया फिल्म है, जिसे मलयालम और तेलुगु में एक साथ शूट किया गया है, और इसे हिंदी, तमिल और कन्नड़ भाषाओं में भी रिलीज किया जाएगा।

वृषभ के स्टार कास्ट

फिल्म में मोहनलाल के साथ शनाया कपूर, रॉशन मैथ्यू, जगपति बाबू और मुरली शर्मा जैसे कलाकार अहम किरदारों में दिखाई देंगे। खास बात यह है कि यह फिल्म संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर की साउथ सिनेमा में डेब्यू फिल्म है। इससे पहले वह अपनी बॉलीवुड फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ से खास प्रभाव नहीं छोड़ पाई थीं, लेकिन ‘वृषभ’ के जरिए उनके पास साउथ में बड़ा ब्रेक है।

वृषभ की कहानी

मेकर्स के मुताबिक, फिल्म एक मिथिकल फैंटेसी ड्रामा है जो एक पिता-पुत्र के बीच के रिश्ते और नियति की लड़ाई की कहानी को भव्य अंदाज में पेश करेगी। फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स, सेट डिजाइन और म्यूजिक को लेकर दर्शकों में भारी उत्सुकता है। ‘वृषभ’ को लेकर ट्रेड एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह फिल्म इस साल की सबसे बड़ी विजुअल स्पेक्टेकल साबित हो सकती है और मोहनलाल के करियर की एक और ब्लॉकबस्टर बनने की पूरी संभावना है।

एकनाथ शिंदे जल्द बनेंगे CM, जो रास्ते में आएगा उसका...दशहरा रैली में शिवसेना के मंत्री के दावे से हड़कंप!

दिल्ली पुतला विवाद: AAP पर बरसे कपिल मिश्रा, बोले- कॉकरोच के पुतले से राजनीतिक दीमकों को हो रहा है दर्द

Explainer: यूपी चुनाव में किसकी नैया के खेवनहार बनेंगे मल्लाह, किन सीटों पर है मजबूत पकड़? जानें पूरा समीकरण

दशहरा समारोह में शामिल हुए PM मोदी, बोले- सत्ता का उद्देश्य जनकल्याण होना चाहिए

राजनीतिक खेल के कारण न छीनी जाए आजादी, सौरव दास-आशुतोष रांका की गिरफ्तारी का मामला पहुंचा हाई कोर्ट