पैट्रियट की रिलीज डेट (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम) 
मनोरंजन

ममूटी-मोहनलाल की मेगा फिल्म ‘पैट्रियट’ पोस्टपोन, जल्द ही नई रिलीज डेट घोषित करेंगे मेकर्स

Mohanlal And Mammootty की पैट्रियट की रिलीज डेट टाल दी गई है। 23 अप्रैल को रिलीज होने वाली यह फिल्म अब अप्रत्याशित कारणों से आगे बढ़ गई है। मेकर्स ने जल्द नई रिलीज डेट घोषित करने का आश्वासन दिया है।

सोनाली झा

Mohanlal Mammootty Film Patriot: मलयालम सिनेमा की बहुप्रतीक्षित फिल्म पैट्रियट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। सुपरस्टार ममूटी और मोहनलाल की इस मेगा बजट फिल्म की रिलीज डेट को टाल दिया गया है। पहले यह फिल्म 23 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब दर्शकों को इसके लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा।

मेकर्स ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए बताया कि फिल्म की रिलीज अप्रत्याशित परिस्थितियों के कारण स्थगित की गई है। हालांकि उन्होंने इन कारणों का खुलासा नहीं किया, लेकिन यह साफ किया कि फिल्म की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। निर्माताओं का कहना है कि वे चाहते हैं कि दर्शकों को बेहतरीन सिनेमैटिक अनुभव मिले, इसलिए रिलीज को आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया।

आज आ सकती है नई रिलीज डेट

फिल्म के मेकर्स ने यह भी जानकारी दी है कि नई रिलीज डेट जल्द ही घोषित की जाएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की नई तारीख का ऐलान आज शाम को ममूटी और मोहनलाल के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल्स के जरिए किया जा सकता है। इस खबर के बाद फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई है, क्योंकि लंबे समय से इस फिल्म का इंतजार किया जा रहा है।

दमदार स्टारकास्ट ने बढ़ाया क्रेज

‘पैट्रियट’ को खास बनाने वाली इसकी मल्टीस्टारर कास्ट है। फिल्म में ममूटी और मोहनलाल के अलावा फहाद फासिल, नयनतारा, राजीव मेनन, रेवती, ग्रेस एंटनी, जरीन शिहाब और कई अन्य कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन महेश नारायणन ने किया है, जो अपने दमदार कंटेंट और निर्देशन के लिए जाने जाते हैं।

स्पाई-थ्रिलर पर टिकी हैं बड़ी उम्मीदें

‘पैट्रियट’ एक स्पाई-थ्रिलर फिल्म है, जिसमें हाई-ऑक्टेन एक्शन और इंटेंस ड्रामा देखने को मिलेगा। फिल्म की कहानी और स्टार कास्ट को देखते हुए ट्रेड एक्सपर्ट्स इसे बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट मान रहे हैं। मोहनलाल और ममूटी को एक साथ बड़े पर्दे पर देखने का मौका दर्शकों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। हालांकि फिल्म की रिलीज टलने से फैंस थोड़े निराश जरूर हुए हैं, लेकिन मेकर्स ने भरोसा दिलाया है कि यह इंतजार शानदार अनुभव में बदल जाएगा। अब सभी की नजरें फिल्म की नई रिलीज डेट पर टिकी हैं।

उमर खालिद और शरजील इमाम को फिर झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने जमानत अर्जी की खारिज

लालू परिवार की बढ़ीं मुश्किलें! ट्रांसफर के बाद नए जज प्रशांत कुमार करेंगे लैंड फॉर जॉब मामले की सुनवाई

विवाद के बाद ECI ने फॉर्म 6 में किया बदलाव, SIR से जुड़ा Annexure-D को हटाया; लेकिन इन राज्यों में रहेगा जारी

INDIA Bloc Meeting: EVM से बैलेट पेपर तक, राहुल के सारे सबूत गए बेकार, अब खरगे ने रखीं चुनाव सुधार की 6 मांगें

भारत में आएं और निवेश करें...अमेरिकी मैन्युफैक्चरर्स से बोले मंत्री पीयूष गोयल, SME पार्टनरशिप का दिया न्योता