Operation Ganga Mohanlal: दादा साहेब फिल्म पुरस्कार से सम्मानित मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल के फैंस के लिए एक खुशखबरी आ रही है। सुपरस्टार मोहनलाल की अपकमिंग अनटाइटल एल367 फिल्म का मेकर्स ने टाइटल अनाउंस कर दिया है।
फिल्म के मेकर्स और डायरेक्टर विष्णु मोहन ने शनिवार को इस फिल्म के ऑफिशियल टाइटल और फर्स्ट लुक का अनाउंसमेंट कर दिया है। इस फिल्म को ऑपरेशन गंगा नाम दिया गया है। ऐलान के तुरंत बाद से ही ऑपरेशन गंगा से जुड़ी जानकारी तेजी से इंटरनेट पर ट्रेंड कर रही है।
नेशनल अवॉर्ड विनर डायरेक्टर विष्णु मोहन ने मोहनलाल की इस फिल्म के टाइटल के लिए ऑपरेशन गंगा नाम चुना है। ऑपरेशन गंगा भारत सरकार द्वारा फरवरी-मार्च 2022 में रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान, यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों और छात्रों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए चलाया गया एक बड़ा बचाव अभियान था। इस मिशन के अंतर्गत यूक्रेन में फंसे हजारों भारतीयों, खासकर की यूक्रेन में पढ़ने वाले इंडियन स्टू़डेंट्स की बड़ी संख्या में वतन वापसी करायी गई थी।
डायरेक्टर विष्णु मोहन के इस फिल्म के अनाउंसमेंट के बाद से ही ऑपरेशन गंगा ये तेजी से इंटरनेट पर ट्रेंड कर रही है। चाहे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स हो या फिर गूगल ट्रेंड्स दोनों ही प्लेटफॉर्म पर ऑपरेशन गंगा ये कीवर्ड धडल्ले से ट्रेंड हो रहा है।
इस फिल्म को नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले फिल्ममेकर विष्णु मोहन ने डायरेक्ट किया है, जो भक्ति ब्लॉकबस्टर 'मेप्पाडियन' को डायरेक्ट करने के लिए जाने जाते हैं। ऑपरेशन गंगा रेस्क्यू ऑपरेशन पर आधारित एक हाई-ऑक्टेन सरवाइवल थ्रिलर ड्रामा होगी, जिसमें मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल के अलावा बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल, एक्ट्रेस भाग्यश्री बोरसे और एक्टर पार्थिबन और आदिल हुसैन भी होंगे।
फिल्म की शूटिंग इस समय जॉर्जिया में चल रही है और यह मोहनलाल के करियर की सबसे महत्वाकांक्षी फिल्मों में से एक मानी जा रही है। फिल्म का निर्माण श्री गोकुलम मूवीज के बैनर तले किया जा रहा है। एक्शन डायरेक्टर सी यंग ओह फिल्म के एक्शन सीन कोरियोग्राफ करेंगे, जिन्होंने 'धुरंधर' और 'किल' में काम किया है। म्यूजिक कंपोजर शाश्वत सचदेव हैं, जो पैन-इंडिया फिल्म धुरंधर की सफलता के बाद अब ऑपरेशन गंगा का म्यूजिक दे रहे हैं।
ऑपरेशन गंगा की टेक्निकल टीम में भी बड़े-बड़े नाम शामिल हैं। फिल्म के सिनेमैटोग्राफर मिरोस्लाव कुबा ब्रोजेक हैं, जिन्होंने पुष्पा 1 और पुष्पा 2 जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों की शूटिंग की है। फिल्म के प्रोड्यूसर गोकुलम गोपालन हैं, जबकि बैजू गोपालन और वी. सी. प्रवीण को-प्रोड्यूसर हैं और कृष्णमूर्ति एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर हैं।