थुडक्कम से फिल्म जगत में कदम रख रही हैं मोहनलाल की बेटी विस्मया 
मनोरंजन

बेटी के फिल्म में डेब्यू से गदगद मोहनलाल, एक्शन ड्रामा है विस्मया की फर्स्ट मूवी

विस्मया अपने पिता मोहनलाल के नक्शे कदम पर चलने को तैयार है। मोहनलाल ने बेटी के डेब्यू फिल्म का टाइटल अनाउंस किया है। थुडक्कम नाम की फिल्म में वह नजर आएंगी, जिसे एंथोनी जोसेफ डायरेक्ट कर रहे हैं।

अनिल सिंह

मोहनलाल की बेटी विस्मया थुडक्कम नाम की फिल्म से मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रही हैं। विस्मया की उम्र 34 साल है। विस्मया ने थाईलैंड जाकर मार्शल आर्ट की शिक्षा ली है। फिल्म में वह कराटे और कुंग-फू के साथ एक्शन में नजर आने वाली हैं। फिल्म के नाम में ही फिल्म की थीम छिपी हुई है। फिल्म के नाम को अगर आप ध्यान से देखेंगे तो उसमें मार्शल आर्ट का हाथ और मुक्का बना हुआ है, जिससे यह साफ पता चल जाता है कि विस्मया की पहली फिल्म एक्शन ड्रामा होने वाली है। मोहनलाल के बेटे प्रणव की पहली फिल्म भी एक्शन ड्रामा फ़िल्म थी।

खुद मोहनलाल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का टाइटल अनाउंस किया। पोस्ट में आप देख सकते हैं फिल्म का नाम लिखा हुआ है। पोस्ट में पहाड़ी पर बना एक घर दिखाई दे रहा है जो मार्शल आर्ट की कहानी के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। विस्मया की पहली फिल्म थुडक्कम का निर्देशन एंथोनी जोसेफ कर रहे हैं। खबर के मुताबिक फिल्म की पटकथा भी उन्होंने ही लिखी हुई है।

फिल्म से पहले क्या करती थी विस्मया फिल्मों में आने के पहले भी विस्मया ने मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया है। काम करने के दौरान उन्होंने स्क्रिप्ट राइटिंग का काम भी किया। विस्मया अच्छी लेखिका हैं, उन्होंने एक किताब भी लिखी है ग्रेंस ऑफ स्टारडम नाम की उनकी किताब पब्लिश हो चुकी है, उन्हें कविताएं लिखने का शौक है। उन्होंने फाइन आर्ट्स में शिक्षा ग्रहण की। फिल्मों में आने के पहले उन्होंने थाईलैंड जाकर मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग मिली है, जो डेब्यू फिल्म में उनके लिए काफी मददगार साबित होगी। कहा यह भी जा रहा है कि फिल्म में आने के लिए उन्होंने अपना वजन भी घटाया है।

Asian Games में बेटियों का जलवा! किरण-पूवम्मा-प्राची-विथ्या ने रिले में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास

बाघ और उदयगिरि गुफाओं को मिला UNESCO का साथ, भारत के 5 नए धरोहर स्थल अस्थायी सूची में शामिल

अंग्रेजों से हमने वोट का अधिकार छीना था, आज BJP लोकतंत्र को खोखला कर दिया; CWC की बैठक में खरगे ने रखी 5 मांगे

अरुणाचल में भारत-म्यांमार सीमा पर उग्रवादी हमला, असम राइफल्स का 1 जवान शहीद, 4 अन्य घायल

युद्ध अभ्यास 2026 की सफलता के बाद नई दिल्ली में बड़ी बैठक! भारतीय सेना प्रमुख और अमेरिकी जनरल के बीच अहम चर्चा