मोहनलाल (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Mohanlal Birthday: 25 हिट फिल्मों का रिकॉर्ड बनाने वाले सुपरस्टार, रेसलिंग चैंपियन से ऐसे बने सिनेमा के भगवान

Mohanlal Hit Movies: साउथ सुपरस्टार मोहनलाल ने एक साल में 25 हिट फिल्में देकर इतिहास रचा। 400+ फिल्मों, नेशनल अवॉर्ड्स, लग्जरी लाइफस्टाइल और बिजनेस के चलते आज भी उनका स्टारडम कायम है।

सोनाली झा

Mohanlal Birthday Special Story: साउथ सिनेमा के दिग्गज एक्टर मोहनलाल आज अपना 66वां जन्मदिन मना रहे हैं। मोहनलाल सिर्फ एक शानदार एक्टर ही नहीं, बल्कि भारतीय सिनेमा के सबसे सफल और सम्मानित कलाकारों में गिने जाते हैं। अपने चार दशक से ज्यादा लंबे करियर में उन्होंने 400 से अधिक फिल्मों में काम किया है और अभिनय की दुनिया में ऐसा मुकाम हासिल किया है, जहां पहुंचना हर कलाकार का सपना होता है।

मोहनलाल का जन्म केरल के एक संपन्न परिवार में हुआ था। उनके पिता केरल सरकार में लॉ सेक्रेटरी थे, जबकि उनकी मां हाउसवाइफ थीं। बचपन से ही उन्हें अभिनय का शौक था। जब वह छठी क्लास में पढ़ते थे, तब उन्होंने एक स्कूल प्ले में 60 साल के बुजुर्ग का किरदार निभाया था। उनकी एक्टिंग की उस समय काफी तारीफ हुई थी। बहुत कम लोग जानते हैं कि फिल्मों में आने से पहले मोहनलाल स्टेट लेवल रेसलिंग चैंपियन भी रह चुके हैं।

25 हिट फिल्मों का रिकॉर्ड आज तक कायम

मोहनलाल ने अपने दोस्त की फिल्म थिराणोत्तम से डेब्यू किया था, लेकिन वह फिल्म लंबे समय तक रिलीज नहीं हो सकी। इसके बाद उन्होंने साल 1980 में फिल्म मंजिल विरिंजा पूक्कल से अपने करियर की शुरुआत की। शुरुआती दौर में उन्होंने कई फिल्मों में विलेन का रोल निभाया, लेकिन धीरे-धीरे वह लीड हीरो बन गए। एक समय ऐसा आया जब उनकी फिल्में हर 15 दिन में रिलीज होने लगीं। कहा जाता है कि एक साल में उनकी 34 फिल्में रिलीज हुई थीं। सबसे खास बात यह है कि मोहनलाल एक साल में 25 हिट फिल्में देने वाले इकलौते एक्टर हैं। उनका यह रिकॉर्ड आज तक कोई नहीं तोड़ पाया है।

एक्टिंग के अलावा बिजनेस में भी सुपरहिट

मोहनलाल सिर्फ एक्टर ही नहीं, बल्कि सिंगर, प्रोड्यूसर, डायरेक्टर और डिस्ट्रिब्यूटर भी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह एक फिल्म के लिए करीब 4 से 5 करोड़ रुपये फीस लेते हैं। लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए मशहूर मोहनलाल का ऊटी में शानदार घर है। इसके अलावा उन्होंने दुबई के मशहूर बुर्ज खलीफा में भी प्रॉपर्टी खरीदी है। उनके पास कई लग्जरी कारों का कलेक्शन है। फिल्मों के अलावा वह रेस्टोरेंट और मसालों की पैकेजिंग के बिजनेस से भी जुड़े हुए हैं। मोहनलाल को 5 नेशनल अवॉर्ड, 9 स्टेट अवॉर्ड, पद्म श्री और पद्म भूषण जैसे बड़े सम्मानों से नवाजा जा चुका है।

INDIA Alliance Protest Live: जंतर-मंतर पर सियासी रण; पुलिस हिरासत में राहुल, प्रियंका गांधी

बैरिकेड, धक्का-मुक्की और हिरासत...राहुल गांधी को पुलिस ने रोका, प्रियंका बोलीं- मुझे जगह-जगह खरोंचा गया

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- 100 FIR भी मंजूर, हर केस मेरे लिए मेडल

दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक चार मंजिला इमारत गिरी, कई लोग मलबे में दबे

प्रदर्शन के दौरान पुलिस पहनेगी बॉडी कैमरा? दिल्ली HC के फैसले का मतलब समझें