मोहनलाल फिल्मों में आने के पहले करते थे कुश्ती, एक्टर ने जीती थी चैंपियनशिप  
मनोरंजन

कुश्ती का चैंपियन रह चुका है साउथ का ये सुपरस्टार, बॉलीवुड कॉपी करता है इनकी फिल्में

भारतीय सिनेमा के कलाकार मोहनलाल फिल्मों में आने के पहले कुश्ती के चैंपियन रह चुके हैं, उन्हें भारतीय सिनेमा का महान अभिनेता माना जाता है, उनकी अभिनय शैली दमदार है। उनसे जुड़े कुछ रोचक तथ्य इस प्रकार हैं।

अनिल सिंह

मोहनलाल साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार हैं। उनका जन्म 21 मई 1960 को केरल के एनलथूर में हुआ। मोहनलाल को हिंदी सिनेमा जगत का महान अभिनेता माना जाता है। कहा यह जाता है कि उनकी अभिनेय शैली दुर्लभ है और वह बहुत ही सहजता के साथ अपने किरदार को निभाते हैं। उनके चेहरे पर गजब का एक्सप्रेशन होता है। उन्होंने एक्टिंग की शुरुआत 1980 में आई फिल्म मंजिल वरिंजा पूक्कल से की थी। मोहनलाल सिर्फ अभिनेता ही नहीं है वह प्रोड्यूसर, सिंगर और थिएटर आर्टिस्ट भी हैं। कम ही लोग जानते हैं कि सिनेमा में कदम रखने से पहले जो रेसलर हुआ करते थे।

मोहनलाल ने फिल्मों में आने के पहले जमकर कुश्ती की है। 1977-78 में वह केरल स्टेट रेसलिंग चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम करने में कामयाब हुए थे और वह उस साल के चैंपियन रहे थे। मोहनलाल के बारे में कहा जाता है कि अगर वह फिल्मों का रुख नहीं करते तो वह जाने-माने रेसलर बन जाते। इंटरनेशनल और नेशनल लेवल पर वह कुश्ती में भारत का प्रतिनिधित्व करते।

मोहनलाल के बारे में एक और बात प्रचलित है कि करीब 15 दिन में उनकी एक नई फिल्म रिलीज होती थी। अकेले साल 1983 में उन्होंने 25 से अधिक फीचर फिल्मों में काम किया था। एक साल में 25 फिल्में करना यह दर्शाता है कि उनकी लोकप्रियता किस हद तक थी। दिलचस्प बात ये है कि वो आज भी फिल्में कर रहे हैं और उनकी लोप्रियता बरकरार है।

मोहनलाल को सिनेमा जगत से जुड़े सम्मानों के अलावा भारत सरकार के द्वारा पद्मश्री से सम्मानित किया जा चुका है। इतना ही नहीं साल 2009 में भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल का मानद पद दिया गया था। मलयाली फिल्मों को एक नई ऊंचाई प्रदान करने के लिए साउथ सिनेमा में उन्हें सम्मान की नजर से देखा जाता है। मोहनलाल की फिल्म दृश्यम से प्रेरणा लेकर बॉलीवुड में दृश्यम फिल्म बनाई गई। जिसमें अजय देवगन नजर आए। सिर्फ दृश्यम फिल्म ही नहीं मोहनलाल की कई फिल्में बॉलीवुड के लिए कॉपी की जा चुकी हैं।

Vande Mataram Controversy: साध्वी प्राची का कांग्रेस पर हमला, बोली- गांधी परिवार के डीएनए में जिन्ना का DNA

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

ISI कनेक्शन और बड़ी साजिश! सुखबीर बादल पर हमलों को लेकर भड़कीं हरसिमरत, गृहमंत्री से की NIA जांच की मांग

Vande Mataram Controversy: सोनिया गांधी के बचाव में कांग्रेस-TMC-DMK, CPI-M ने पूछा- पार्टी का रुख क्या है?

लगातार किया गया बदनाम...पूर्व मंत्री आशीष बनर्जी की मौत पर छलका ममता बनर्जी का दर्द, कहा- झूठे आरोप लगाए गए