मिथुन चक्रवर्ती को मिला बीएमसी से नोटिस 
मनोरंजन

मिथुन चक्रवर्ती को मिला बीएमसी से नोटिस, अवैध निर्माण से जुड़ा है पूरा मामला

मिथुन चक्रवर्ती को बीएमसी ने नोटिस जारी किया। एक गैर कानूनी निर्माण के चलते अभिनेता को यह नोटिस जारी किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक 10 मई के नोटिस के सात दिनों के भीतर निर्माण को उचित ठहराने का निर्देश दिया गया है।

सोनाली झा

मुंबई: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को हाल ही में बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) द्वारा एक कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। यह नोटिस मुंबई के मलाड इलाके के एरंगल गांव में कथित अवैध निर्माण को लेकर भेजा गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बीएमसी ने 10 मई को यह नोटिस जारी किया था, जिसमें 7 दिनों के भीतर जवाब देने को कहा गया है।

फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, मिथुन चक्रवर्ती पर आरोप है कि उन्होंने बिना अनुमति के एक भूखंड पर कई संरचनाओं का निर्माण कराया है। बीएमसी अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि समयसीमा के भीतर संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया, तो संबंधित निर्माण को मालिक के जोखिम पर ध्वस्त कर दिया जाएगा और कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है।

यह कार्रवाई बीएमसी द्वारा माध क्षेत्र में अवैध निर्माणों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है। इस क्षेत्र में अब तक 101 गैरकानूनी निर्माण की पहचान की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, हीरा देवी मंदिर के पास किए गए हालिया निरीक्षण में दो मेजेनाइन मंजिल की इमारतें, एक भूतल संरचना और तीन अस्थायी निर्माण सामने आए हैं, जो ईंट, लकड़ी, शीशे और एसी शीट्स से बनाए गए थे।

इन सभी निर्माणों को प्राधिकृत मंजूरी के बिना खड़ा किया गया था। बीएमसी सूत्रों ने बताया कि एमएमसी अधिनियम की धारा 475 ए के तहत उल्लंघन पर जुर्माना और यहां तक कि कारावास भी हो सकता है। संबंधित नोटिस इसी अधिनियम के तहत जारी किए गए हैं। हालांकि, मिथुन चक्रवर्ती ने सभी आरोपों से इनकार किया है।

एक मीडिया पोर्टल से बातचीत में उन्होंने कहा कि मेरे पास कोई गैरकानूनी निर्माण नहीं है। कई लोगों को नोटिस भेजे गए हैं और हम अपने जवाब बीएमसी को दे रहे हैं। फिलहाल मामले की जांच जारी है और बीएमसी की ओर से आगे की कार्रवाई नोटिस के जवाब पर निर्भर करेगी। यह देखना दिलचस्प होगा कि मिथुन चक्रवर्ती इस कानूनी पचड़े से कैसे बाहर निकलते हैं।

B Nagendra Resignation: कौन हैं बी नागेंद्र, डीके शिवकुमार कैबिनेट से क्यों दिया इस्तीफा; जानें सबकुछ

वाल्मीकि निगम घोटाले में घिरे B. Nagendra ने दिया इस्तीफा, बोले- दलित होने के कारण बनाया जा रहा निशाना

अरुणाचल प्रदेश में डोली धरती, कुरुंग कुमे में महसूस किए गए भूकंप के झटके; दहशत में घरों से बाहर निकले लोग!

रक्षाबंधन पर PM मोदी का खास अंदाज, बच्चों के साथ की मस्ती; छोटी बच्ची से की ये खास फरमाइश- VIDEO

मेरे भाग्य में आंदोलनों से निपटना है, अमित शाह ने क्यों कही ये बात? कोरोना काल का भी सुनाया बड़ा अनुभव