जेलर 2 में मिथुन की एंट्री, 30 साल बाद रजनीकांत के साथ फिल्म में आएंगे नजर 
मनोरंजन

Mithun And Rajinikanth: 30 साल बाद रजनीकांत के साथ दिखेंगे मिथुन, प्रभास के साथ आएंगे नजर

Mithun: मिथुन चक्रवर्ती और रजनीकांत 30 साल बाद किसी फिल्म में एक साथ नजर आएंगे। खुद मिथुन चक्रवर्ती ने इस बात की जानकारी दी और बताया कि वह जेलर 2 में रजनीकांत के साथ काम कर रहे हैं।

अनिल सिंह

StartFragment

Rajinikanth With Mithun: मिथुन चक्रवर्ती इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म 'द बंगाल फाइल्स' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं, इसी बीच खुद मिथुन चक्रवर्ती ने बड़ा खुलासा किया है और बताया है कि वह जेलर 2 नाम की फिल्म में रजनीकांत के साथ नजर आएंगे। रजनीकांत और मिथुन 30 साल बाद किसी फिल्म में एक साथ नजर आएंगे। 1995 में बंगाली फिल्म भाग्य देवता में रजनीकांत और मिथुन ने साथ में काम किया था। मिथुन जल्द ही प्रभास के साथ भी नजर आने वाले हैं।

मिथुन चक्रवर्ती और रजनीकांत को 30 साल पहले बंगाली फिल्म भाग्य देवता में एक साथ देखा गया था। 1995 में बनी भाग्य देवता नाम की बंगाली फिल्म एकमात्र बंगाली फिल्म है जिसमें रजनीकांत ने काम किया था। उस फिल्म में वह स्पेशल अपीयरेंस में नजर आए थे। उससे पहले 1989 में रिलीज हुई हिंदी फिल्म भ्रष्टाचार में मिथुन चक्रवर्ती और रजनीकांत ने एक साथ काम किया था।

रजनीकांत और मिथुन हैं पुराने दोस्त

जेलर 2 में मिथुन चक्रवर्ती को रोल कैसे मिला इसके बारे में मिथुन चक्रवर्ती ने बताया कि कुछ दिनों पहले एक समारोह के दौरान मैं और रजनीकांत आपस में मिले थे। हम दोनों काफी समय से दोस्त हैं। मिथुन ने बताया उसी दरमियान रजनीकांत ने उनसे कहा कि अब हमें साथ में काम करना चाहिए और तब मिथुन ने भी हां कह दिया। मिथुन ने यह भी बताया कि वह 25 अगस्त से जेलर फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाले हैं।

प्रभास की फौजी में भी अहम भमिका में हैं मिथुन

रजनीकांत ही नहीं आने वाले वक्त में मिथुन चक्रवर्ती प्रभास के साथ भी फिल्म में नजर आएंगे, उन्होंने बताया कि वह फौजी फिल्म में काम कर रहे हैं, मतलब प्रभास की फौजी फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे। मिथुन चक्रवर्ती ने बातचीत के दौरान यह भी बताया कि वह और भी कई प्रोजेक्ट के लिए काम कर रहे हैं, लेकिन इसका खुलासा वह अभी नहीं कर सकते हैं। मिथुन चक्रवर्ती इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म 'द बंगाल फाइल्स' की वजह से सुर्ख़ियों में हैं। मिथुन चक्रवर्ती ने फिल्म में एक पागल व्यक्ति की भूमिका निभाई है, जो एक दंगा पीड़ित है और कहानी में अंतरात्मा की आवाज के रूप में काम करता है।

EndFragment

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन