मिस वर्ल्ड फिनाले लाइव अपडेट्स  (सौ. एआई जनरेटेड इमेज)
मनोरंजन

Miss World 2026 Live Update: मिस वर्ल्ड 2026 का धमाकेदार आगाज, निकिता पोरवाल पर टिकी सभी भारतीयों की नजरें

Miss World 2026 Final Live: आज मिस वर्ल्ड 2026 का फाइनल राउंड होने वाला है। जियो हॉटस्टार ऐप की मदद से आप इस इवेंट का लाइव टेलीकास्ट भी देख सकते हैं। भारतीय समय के अनुसार, 5.30 बजे ये इवेंट शुरू होगा।

अपूर्वा नायक

Opal Suchata Chuangsri: मिस वर्ल्ड 2025 सौपेंगी अपना ताज

मिस वर्ल्ड 2026 कॉम्पीटिशन में पिछले साल की विनर नई मिस वर्ल्ड को ताज पहनाएंगी। साल 2025 में मिस वर्ल्ड का खिताब हासिल करने वाली थाईलैंड की ओपल सुचाता चुआंगश्री अपना ताज मिस वर्ल्ड 2026 को सौपेंगी।

साल 2025 में 21 वर्षीय ओपल सुचाता ने 108 से अधिक देशों की सुंदरियों को पीछे छोड़कर यह ताज हासिल किया था। ओपल जब सिर्फ 16 साल की थीं, तब उनके सीने में गांठ (ब्रेस्ट कैंसर) का पता चला था, जिससे उन्होंने सफलतापूर्वक जंग जीती। इसके बाद से वह महिलाओं में ब्रेस्ट हेल्थ के प्रति जागरूकता फैलाने का काम कर रही हैं।

Miss World Finale Updates: मिस वर्ल्ड का ताज जीतने वाली सुंदरी को मिलेगी इतनी प्राइस मनी, सालभर कर सकेगी फ्री ट्रैवल

Miss World 2026 Prize Money: मिस वर्ल्ड 2026 कॉम्पीटिशन जीतने वाली सुंदरी को ना सिर्फ मिस वर्ल्ड का ताज बल्कि 1 मिलियन यूएस डॉलर यानी भारतीय रुपये के अनुसार, 8.3 करोड़ रुपये से लेकर 10 करोड़ रुपये तक की प्राइस मनी भी मिलती है।

इसके अलावा मिस वर्ल्ड की विनर को कई प्रकार की सुविधाएं भी मिलती है। मिस वर्ल्ड बनने पर सालभर फ्री ट्रैवल, होटल और फूड की सुविधा मिलती है। मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली प्रतियोगी को डिजाइनर कपड़े, मेकअप, ज्वेलरी और ब्यूटी प्रोडक्ट्स भी फ्री में मिलते हैं। इसके अलावा मिस वर्ल्ड को पर्सनल स्टाइलिस्ट, न्यूट्रिशनिस्ट और फिटनेस ट्रेनर जैसी सुविधाएं भी मिलती है।

5.30 बजे होगी मिस वर्ल्ड कॉम्पीटिशन की शुरुआत

Miss World 2026: ग्लैमर की दुनिया के सबसे बड़े इवेंट में से एक मिस वर्ल्ड 2026 कॉम्पीटिशन का आज आगाज होने जा रहा है। ये कॉम्पीटिशन वियतनाम के न्हा ट्रांग शहर में आयोजित होने वाला है। करीब 140 देशों की सुंदरियां इस कॉम्पीटिशन में अपना जलवा बिखेरती हुई नजर आने वाली है। सबसे खास बात ये है कि इस कॉम्पीटिशन में उज्जैन की निकिता पोरवाल भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए नजर आएंगी। कई पड़ावों को पार करने के बाद आज पूरी दुनिया को मिस वर्ल्ड के लिए नया चेहरा मिलने वाला है। इस इवेंट का लाइव टेलीकास्ट शाम 5.30 बजे से शुरू होने वाला है, जिसे आप जियो हॉटस्टार ऐप पर देख सकेंगे।

सुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1322 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में CBI ने दर्ज की FIR

भाग सकते हो, छिप नहीं सकते..., कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के पाकिस्तानी कमांडर यासिर को किया ढेर

सहारनपुर मस्जिद पर UP में गरमाई सियासत, मायावती ने की बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा

Operation Chakra 6: डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक खेल! 3 महीने बंधक बनाकर ऐंठे 42.36 करोड़, CBI ने दबोचे 3 एजेंट