'अनऑफिशियल जज पैनल' पर सवाल: उमर हरफौच ने कहा- जूरी के सदस्य का कंटेस्टेंट से था पर्सनल रिलेशनशिप 
मनोरंजन

जज का कंटेस्टेंट से था अफेयर! सवालों के घेरे में मिस यूनिवर्स 2025, जजों का इस्तीफा

Miss Universe 2025 विवादों में घिर गई है। जूरी पैनल के दो जजों ने इस्तीफा दे दिया है। एक जज उमर हरफौच ने धांधली का आरोप लगाते हुए कहा कि जूरी के एक सदस्य का कंटेस्टेंट से अफेयर था।

अनिल सिंह

Miss Universe 2025 Controversy: मिस यूनिवर्स 2025 प्रतियोगिता फिनाले से पहले ही विवादों में घिर गई है, जिसने प्रतियोगिता की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जूरी पैनल के दो प्रतिष्ठित जजों ने इस्तीफा दे दिया है। इनमें से एक जज उमर हरफौच ने तो सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए प्रतियोगिता में धांधली (Fraud) किए जाने और 'इंटरेस्ट का टकराव' होने का सनसनीखेज दावा भी किया है।

वहीं, दूसरे जज क्लाउड मैकेले ने बिना कोई स्पष्ट वजह बताए अपना इस्तीफा अनाउंस कर दिया।

जज का कंटेस्टेंट से अफेयर होने का आरोप

उमर हरफौच ने अपने इंस्टाग्राम वीडियो में सीधे तौर पर आरोप लगाया कि, "अनऑफिशियल जज पैनल में ऐसे लोग शामिल हैं जिनके कुछ मिस यूनिवर्स कंटेस्टेंस्ट के साथ कुछ पर्सनल रिलेशनशिप है... जिसमें वोटों की गिनती और रिजल्ट मैनेजमेंट के लिए जिम्मेदार लोग भी शामिल हैं।" हरफौच ने दावा किया कि इस तरह के निजी संबंध से प्रतियोगिता में इंटरेस्ट का टकराव हो सकता है।

'अपमानजनक बातचीत' के बाद इस्तीफा

हरफौच ने आगे बताया कि उन्होंने मिस यूनिवर्स के सीईओ राउल रोचा के साथ हुई 'अपमानजनक बातचीत' के बाद इस्तीफा दिया है। उन्होंने वोटिंग प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी का मुद्दा उठाया और कहा कि वह इस ड्रामे का हिस्सा बनने से इनकार करते हैं। इसके अलावा, उन्होंने इस आयोजन के लिए कंपोज किया गया म्यूजिक भी प्ले न करने का फैसला किया है।

दूसरे जज ने निजी कारणों का दिया हवाला

फ्रेंच फुटबॉल मैनेजर और पूर्व प्रोफेसर क्लाउड मैकेले ने भी जज पैनल से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पोस्ट में 'अफसोस' जताते हुए निजी कारणों से इवेंट में शामिल न हो पाने की घोषणा की, हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि वह मिस यूनिवर्स के सशक्तिकरण, विविधता और एक्सीलेंस के मूल्यों का सम्मान करते हैं।

एमयूओ ने आरोपों को नकारा

दूसरी ओर, मिस यूनिवर्स ऑर्गनाइजेशन (एमयूओ) ने उमर हरफौच के आरोपों को सिरे से नकार दिया है। एमयूओ ने एक स्टेटमेंट जारी कर कहा कि सभी पारदर्शी प्रोटोकॉल को फॉलो किया जाता है। साथ ही, एमयूओ ने उमर हरफौच को ब्रांड से जुड़ने और उसके ट्रेडमार्क इस्तेमाल करने से बैन भी कर दिया है।

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच

SECI Recruitment 2026: इंजीनियर समेत 28 पदों पर निकली भर्ती, 2.80 लाख तक सैलरी; 23 सितंबर तक करें आवेदन

कॉकरोच किसके लिए कहा गया था? CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा, जानें किसका लिया नाम

तरुण तेजपाल को जाना ही होगा जेल...सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई याचिका, सरेंडर के लिए दिया दो हफ्ते का टाइम

जंतर-मंतर हिंसा से दिल्ली पुलिस ने ली सीख, तैयार किया नया प्लान, अब हर बड़े प्रदर्शन पर ऐसे रखी जाएगी पैनी नजर