श्वेता त्रिपाठी, रसिका दुग्गल, हर्षिता गौर, श्रिया पिलगांवकर, शीबा चड्ढा और अनंगशा बिस्वास  (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

मिर्जापुर द मूवी में फिर दिखा बीना से गोलू तक का दम, नए कैरेक्टर पोस्टर्स ने फैंस की बढ़ाई एक्साइटमेंट

Mirzapur The Movie New Character: ‘मिर्जापुर: द मूवी’ को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट लगातार बढ़ रही है। मेकर्स ने बीना, गोलू, स्वीटी समेत फ्रेंचाइजी की दमदार महिला किरदारों के नए पोस्टर्स जारी किए हैं।

सोनाली झा

Mirzapur The Movie Posters: ‘मिर्जापुर’ फ्रेंचाइजी की जबरदस्त फैन फॉलोइंग को देखते हुए अब दर्शकों का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। ‘मिर्जापुर: द मूवी’ को लेकर लगातार नए अपडेट सामने आ रहे हैं। हाल ही में फिल्म का लेटेस्ट गाना ‘वारुँ फॉरएवर’ रिलीज किया गया, जिसके बाद मेकर्स ने फिल्म के नए कैरेक्टर पोस्टर्स की सीरीज जारी कर दी है। खास बात यह है कि इन पोस्टर्स में फ्रेंचाइजी की दमदार महिला किरदारों को खास जगह दी गई है।

नए पोस्टर्स में बीना, स्वीटी गुप्ता, गोलू गुप्ता, डिंपी पंडित, वसुधा पंडित और जरीना जैसे किरदार नजर आ रहे हैं। ये सभी किरदार ‘मिर्जापुर’ की कहानी में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। मेकर्स ने थिएट्रिकल रिलीज से पहले इन किरदारों को दोबारा दर्शकों के सामने लाकर फ्रेंचाइजी की पुरानी यादों को ताजा कर दिया है।

मिर्जापुर की कहानी

‘मिर्जापुर’ की कहानी में इन महिला किरदारों की भूमिका केवल सहायक किरदारों तक सीमित नहीं रही। बीना त्रिपाठी ने त्रिपाठी परिवार के भीतर रहते हुए कई उतार-चढ़ाव देखे और अपनी रणनीति से कहानी को कई बार नया मोड़ दिया। वहीं गोलू गुप्ता का सफर एक सामान्य लड़की से एक मजबूत और प्रभावशाली किरदार तक पहुंचा।

पोस्टर्स के जरिए याद की गईं पुरानी कहानियां

मेकर्स की ओर से जारी किए गए नए पोस्टर्स में इन किरदारों की अलग-अलग जर्नी को सेलिब्रेट किया गया है। पोस्टर कैंपेन के जरिए फैंस को उन चेहरों की याद दिलाई गई है, जिन्होंने ‘मिर्जापुर’ की दुनिया को इमोशन, ड्रामा और रोमांच से भरने में अहम भूमिका निभाई। फिल्म के ट्रेलर के बाद पहले से ही दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ी हुई है। अब गाने और कैरेक्टर पोस्टर्स के जरिए मेकर्स फिल्म के लिए माहौल तैयार कर रहे हैं।

बड़े पर्दे पर पहली बार दिखेगी मिर्जापुर की दुनिया

‘मिर्जापुर: द मूवी’ फ्रेंचाइजी को ओटीटी से सिनेमाघरों तक लेकर जाने वाली फिल्म है। इसका निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है, जबकि कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है। फिल्म को रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। कासिम जगमगिया और विशाल रामचंदानी इसके को-प्रोड्यूसर हैं। फिल्म को अमेजन एमजीएम स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट प्रस्तुत कर रहे हैं। ‘मिर्जापुर: द मूवी’ 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

नेपाल जैसी स्थिति पैदा करने की साजिश... CJP प्रदर्शन पर बोलीं इन्फ्लुएंसर रिया खानोलकर

दिल्ली-NCR में फिर कांपी धरती! भूकंप के झटके महसूस होते ही लोगों में मचा हड़कंप

INDIA Alliance Protest: राहुल-प्रियंका को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, कांग्रेस बोली सब याद रखा जाएगा

दो घंटे की हिरासत के बाद छूटे राहुल और प्रियंका गांधी, आकाशवाणी परिसर से हुई थी गिरफ्तारी

पंजाब CM ऑफिस पर CBI की छापेमारी, भगवंत मान बोले- BJP ने शुरू कर दी चुनावी खेल