पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

Mirzapur The Movie Collection: 5वें दिन भी नहीं थमा मिर्जापुर द मूवी का तूफान, 9 बजे तक 119 करोड़ के हुई पार

Mirzapur The Movie Day 5 Collection: 'मिर्जापुर द मूवी' ने पांचवें दिन मंगलवार को रात 9 बजे तक 9.62 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। इसके साथ ही भारत में इसका कुल नेट कलेक्शन 119.37 करोड़ रुपये पहुंच गया है।

सोनाली झा

Mirzapur The Movie Box Office Collection Day 5: 'मिर्जापुर द मूवी' सिनेमाघरों में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही है। पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु स्टारर इस क्राइम थ्रिलर ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की थी और अब वीकडेज में भी इसकी कमाई की रफ्तार बनी हुई है। फिल्म ने पहले सोमवार को भी मजबूत कलेक्शन किया और अब पांचवें दिन यानी मंगलवार को भी अच्छा प्रदर्शन करती नजर आ रही है।

'मिर्जापुर द मूवी' ने बॉक्स ऑफिस पर 24.75 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी। दूसरे दिन फिल्म ने 32 करोड़ रुपये कमाए, जबकि तीसरे दिन यानी रविवार को इसकी कमाई बढ़कर 36 करोड़ रुपये पहुंच गई। इसके बाद पहले सोमवार को फिल्म ने 16 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इन आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने चार दिनों में भारत में 109.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया था। वहीं, इसका इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 131.55 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।

पांचवें दिन भी जारी है कमाई की रफ्तार

अब फिल्म के पांचवें दिन के शुरुआती आंकड़े सामने आ गए हैं। सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, मंगलवार रात 9 बजे तक 'मिर्जापुर द मूवी' ने 9.62 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इसके साथ ही भारत में फिल्म की कुल नेट कमाई 119.37 करोड़ रुपये हो गई है। फिल्म की मंगलवार की ऑक्यूपेंसी इस समय करीब 29 फीसदी दर्ज की गई है। हालांकि, दिन खत्म होने तक कलेक्शन में और इजाफा होने की उम्मीद है।

वर्ल्डवाइड भी मजबूत है फिल्म की पकड़

विदेशी बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म का प्रदर्शन अच्छा रहा है। रिलीज के चौथे दिन तक फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में 22.50 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी। वहीं, चार दिनों में इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 154.05 करोड़ रुपये तक पहुंच गया था। फिल्म की सफलता के बीच इसके अगले पार्ट को लेकर भी चर्चा तेज है। रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म के लिए दो पोस्ट-क्रेडिट सीन शूट किए गए थे, लेकिन बाद में एक सीन हटा दिया गया। बताया जा रहा है कि इसी सीन को अगले पार्ट के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

फिल्म में नजर आ रही है दमदार स्टारकास्ट

गुरमीत सिंह के निर्देशन में बनी इस फिल्म को फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी के बैनर एक्सेल एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु, रवि किशन, जितेंद्र कुमार, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुग्गल, श्वेता त्रिपाठी, श्रिया पिलगांवकर, सोनल चौहान समेत कई कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं।

PM Modi Mumbai Visit: ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में शामिल हुए पीएम मोदी, बोले- सरकार में मेरे 25 साल पूरे

PM मोदी के कार्यक्रम से पहले मुंबई में बड़ी सुरक्षा चूक, PMO के फर्जी ID और बंदूक के साथ 2 संदिग्ध गिरफ्तार

वडोदरा में Gen-Z के बीच पीएम मोदी का अनोखा अंदाज, फिल्म धुरंधर के गाने पर ली ग्रैंड एंट्री; देखें Video

चौकीदार चोर है, टिप्पणी केस में बढ़ी राहुल गांधी की मुश्किलें! बॉम्बे HC ने केस रद्द करने से किया इनकार

बागेश्वर बाबा को बंगालियों के खान-पान पर टिप्पणी का अधिकार नहीं, TMC सांसद सौगत रॉय का हमला