पंकज त्रिपाठी और इरफान खान (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

इरफान खान से तुलना पर पंकज त्रिपाठी ने तोड़ी चुप्पी, एक्टर को लेकर कही ये बात

'मेट्रो इन दिनों' थिएटर में रिलीज हो चुकी है और फिल्म में पंकज त्रिपाठी के किरदार को खूब पसंद किया जा रहा है। साथ ही उनकी तुलना इरफान खान से कर रहे हैं। ऐसे में अब पंकज ने इस मामले पर रिएक्ट किया है।

स्नेहा मौर्या

मुंबई: बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर अनुराग बसु की मच अवेटेड फिल्म ‘मेट्रो… इन दिनों’ लंबे वक्त से सुर्खियों में बनी हुई थी। वहीं फिल्म 4 जुलाई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और इसे लेकर दर्शकों की प्रतिक्रियाएं लगातार सामने आ रही हैं।

हालांकि, जहां एक तरफ फिल्म को प्रीतम के मधुर संगीत, शहर की चार कहानियों को शानदार तरीके से पेश किया है तो वहीं दूसरी ओर फिल्म के एक किरदार को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है।

इरफान खान से पंकज त्रिपाठी की हुई तुलना

दरअसल, पंकज त्रिपाठी द्वारा निभाए गए ‘मोंटी’ किरदार को दर्शकों ने खूब पसंद किया, लेकिन इसी के साथ फैंस को 2007 की 'लाइफ इन ए... मेट्रो' में दिवंगत एक्टर इरफान खान का यादगार परफॉर्मेंस भी याद आ गया। फिल्म की रिलीज के बाद दर्शक दोनों अभिनेताओं की तुलना करने लगे।

अब इस पर पंकज त्रिपाठी ने प्रतिक्रिया दी है। हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में पंकज ने कहा, “इरफान खान मेरे सीनियर थे। वो सिर्फ बेहतरीन अभिनेता नहीं, बल्कि एक प्रेरणा थे। मैं कभी भी उनकी जगह नहीं ले सकता। मैंने उन्हें देखकर बहुत कुछ सीखा है और उनकी जगह हमारे दिलों में हमेशा बनी रहेगी।”

एक्टर की तारीफ में कही ये बात

उन्होंने यह भी कहा कि तुलना करना गलत है, क्योंकि इरफान एक अलग ही स्तर के अभिनेता थे और उनके जैसी ह्यूमर को पाना आसान नहीं है। “मैं उनके अभिनय का फैन रहा हूं और रहूंगा। एनएसडी (नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा) में हम दोनों ने एक्टिंग सीखी, लेकिन मैं हमेशा उनसे बहुत पीछे हूं,” पंकज ने नम्रता से कहा।

फिल्म के निर्देशक अनुराग बसु ने भी पहले एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि ‘लाइफ इन ए... मेट्रो’ के सीक्वल का आइडिया खुद इरफान खान ने उन्हें दिया था और उन्होंने इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने की इच्छा भी जताई थी।

फिल्म के स्टारकास्ट

‘मेट्रो… इन दिनों’ में नीना गुप्ता, अनुपम खेर, आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, फातिमा सना शेख और अली फजल जैसे कलाकारों ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं। यह फिल्म प्यार, लालसा और रिश्तों की जटिलता को शहर की पृष्ठभूमि में बेहद संवेदनशील अंदाज में पेश करती है।

फिल्म को प्रीतम के संगीत, इमोशनल टोन, और किरदारों की गहराई के लिए पॉजिटिव रिव्यू मिले हैं। हालांकि इरफान खान की गैरमौजूदगी दर्शकों को खली, लेकिन पंकज त्रिपाठी ने अपने अभिनय से एक बार फिर दिल जीत लिया।

त्योहार के बीच कर्मचारियों ने खुद को जिंदा लाश बनाया, नौकरी की सुरक्षा के लिए डटे हैं कर्मचारी

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट

लद्दाख में वायुसेना ने रचा इतिहास: 13,629 फीट की ऊंचाई पर उतरा गजराज; चीन सीमा पर बढ़ी भारत की क्षमता

2004 में सोनिया गांधी ने क्यों ठुकराया था प्रधानमंत्री पद, क्या राहुल और प्रियंका असली वजह; जानें अंदर की बात