‘मस्ती-4’ का टीजर रिलीज, मेकर्स ने बताया कब आएगी फिल्म 
मनोरंजन

Masti 4 Teaser: नवंबर में बॉक्स ऑफिस पर होगी मस्ती, जानें कब रिलीज होगी फिल्म मस्ती 4

Masti 4 Teaser Release Date: 'मस्ती' फ्रेंचाइजी की चौथी किस्त का दर्शकों को लंबे अरसे से इंतजार था। मंगलवार को मेकर्स ने इसका टीजर जारी कर दिया।

अनिल सिंह

StartFragment

Masti 4 Teaser Release: ‘मस्ती 4’ का टीजर जारी हो गया है। इसी के साथ ही यह भी पता चल गया है कि यह फिल्म कब रिलीज होगी। मस्ती 4 के लेखक और निर्देशक मिलाप जावेरी हैं। इसके टीजर को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “पहली की थी मस्ती, फिर हुई ग्रैंड मस्ती, फिर ग्रेट ग्रैंड मस्ती, अब होगी मस्ती 4। इस बार शैतानी, दोस्ती और कॉमेडी सब 4 गुना होगी। टीजर देखें यहां। यह फिल्म 21 नवंबर को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में रिलीज होगी।”

इसके टीजर में पहली तीन फिल्मों की झलक दिखाई गई है। इसके बाद मस्ती-4 के बारे में बताया जाता है। टीजर में फिर से आफताब का किरदार को हर बार की तरह एक आइडिया आता है। इस पर विवेक ओबेरॉय उन्हें आगाह करते हैं कि जब-जब ऐसा हुआ, उनके साथ कुछ न कुछ कांड हुआ है। टीजर में तीनों दोस्त फिर से लड़कियों के पीछे भागते दिखाई दे रहे हैं। यानी इस बार भी तीनों दोस्त मिलकर फिल्म में कुछ मजेदार करने वाले हैं। आफताब का किरदार इसमें कहता भी है कि पार्ट-1, 2 और 3 को भूल जाइए, अब होगी मस्ती-4।

यादें ताजा हो जाएंगी

टीजर को देखकर लोगों को इस फ्रेंचाइजी की सारी फिल्मों की यादें ताजा हो जाएंगी। इस फिल्म में रितेश देशमुख, आफताब शिवदासानी, विवेक ओबेरॉय, तुषार कपूर, एलनाज नौरोजी, श्रेया शर्मा और रूही सिंह जैसे कलाकार नजर आएंगे।

अलग कॉन्सेप्ट पर बनी है फिल्म

डायरेक्टर मिलाप जावेरी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि फिल्म इस बार एक अलग कॉन्सेप्ट पर आधारित होगी। इसमें पुरुषों के साथ ही महिलाओं के भी अफेयर दिखाए जाएंगे। मगर, इसमें कोई वल्गर सीन नहीं होगा। बस होगी तो ढेर सारी मस्ती और कॉमेडी।

फिल्म की शूटिंग यूके और मुंबई में हुई है

फिल्म मस्ती-4 को अमर झुनझुनवाला, शिखा करण अहलूवालिया, इंद्र कुमार, अशोक ठकेरिया, एकता कपूर, शोभा कपूर, और उमेश कुमार भंसाल ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 21 नवंबर को रिलीज होगी। इसे जी स्टूडियोज और वेवबैंड प्रोडक्शन, मारुति इंटरनेशनल और बालाजी टेलीफिल्म्स के सहयोग से बनाया गया है। फिल्म की शूटिंग यूके और मुंबई में हुई है।

EndFragment

उत्तरकाशी में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, चार दिनों में दूसरी बार डोली धरती

रविवार को फिर जंतर-मंतर कूच करेगी CJP, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक आंदोलन का ऐलान

Delhi CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर कूच से दिल्ली बेहाल! 3,000 हिरासत में, 45 मेट्रो स्टेशन बंद; जनजीवन प्रभावित

CJP के जंतर-मंतर कूच से थमी दिल्ली, हजारों लोग हिरासत में, देखें दिनभर की तस्वीरें

तुषार गांधी की रिहाई की मांग तेज, DN नगर थाने के बाहर जोरदार धरना, आदित्य ठाकरे और संजय राउत ने संभाला मोर्चा