मर्दानी 3 की एडवांस बुकिंग (Image- Social Media) 
मनोरंजन

‘मर्दानी 3’ की एडवांस बुकिंग हुई कमजोर, बॉक्स ऑफिस पर दिखा ‘बॉर्डर 2’ का असर, बिके सिर्फ इतने टिकट्स

Rani Mukerji Film Mardaani 3: रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ की एडवांस बुकिंग कमजोर रही है। फिल्म अब तक सिर्फ 2100 टिकट बेच पाई है। सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ के मजबूत प्रदर्शन का असर साफ दिख रहा है।

सोनाली झा

Mardaani 3 Advance Booking: रानी मुखर्जी की कॉप एक्शन फिल्म ‘मर्दानी 3’ रिलीज से पहले ही सुर्खियों में है, लेकिन वजह थोड़ी चिंताजनक नजर आ रही है। 30 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही इस फिल्म की एडवांस बुकिंग 28 जनवरी से शुरू हो चुकी है, हालांकि शुरुआती आंकड़े उम्मीद के मुताबिक नहीं दिख रहे हैं। बॉक्स ऑफिस पर पहले से ही सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ का जबरदस्त दबदबा बना हुआ है, जिसका सीधा असर ‘मर्दानी 3’ की एडवांस बुकिंग पर पड़ता दिखाई दे रहा है।

रानी मुखर्जी एक बार फिर आईपीएस ऑफिसर शिवानी शिवाजी रॉय के दमदार किरदार में नजर आने वाली हैं। ‘मर्दानी’ फ्रेंचाइजी के पहले दोनों पार्ट्स को दर्शकों और क्रिटिक्स से काफी सराहना मिली थी, ऐसे में तीसरे पार्ट से भी बड़ी उम्मीदें लगाई जा रही थीं। लेकिन एडवांस बुकिंग के शुरुआती आंकड़े थोड़ा निराश करने वाले हैं।

मर्दानी 3 की एडवांस बुकिंग

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब तक ‘मर्दानी 3’ की इंडिया में सिर्फ करीब 2100 टिकट्स ही बिक पाई हैं, जिससे फिल्म ने लगभग 5.6 लाख रुपये की एडवांस कमाई की है। फिलहाल फिल्म के करीब 1456 शोज लगाए गए हैं, जिनकी संख्या रिलीज के करीब आने पर बढ़ाई जा सकती है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि ‘मर्दानी 3’ को बॉक्स ऑफिस पर ‘बॉर्डर 2’ की तेज लहर से कड़ी टक्कर मिल रही है।

बॉर्डर 2 की जबरदस्त कमाई

सनी देओल की बॉर्डर 2 पहले से ही जबरदस्त कमाई कर रही है और वीकेंड पर भी इसके मजबूत रहने की उम्मीद है। ऐसे में ‘मर्दानी 3’ के लिए दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचना आसान नहीं होगा। अगर पिछले रिकॉर्ड पर नजर डालें तो साल 2019 में रिलीज हुई ‘मर्दानी 2’ ने पहले दिन करीब 3.80 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग की थी। लगभग 30 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड करीब 40 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

मर्दानी 3 की कहानी

हालांकि, फिल्म की किस्मत काफी हद तक इसके रिव्यू और वर्ड ऑफ माउथ पर निर्भर करेगी। कई बार कम एडवांस बुकिंग के बावजूद अच्छे रिव्यू के चलते स्पॉट बुकिंग में जबरदस्त उछाल देखने को मिलता है। ‘मर्दानी 3’ का निर्देशन अभिराज मिनावाला ने किया है और फिल्म की कहानी एक बार फिर महिला सशक्तिकरण और अपराध के खिलाफ सख्त लड़ाई पर आधारित बताई जा रही है।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z