Photo- Instagram  
मनोरंजन

मनुराज-दिव्यांश ने जीता 'इंडियाज गॉट टैलेंट' की ट्रॉफी, कार के साथ मिले इतने लाख रूपये

संदीप पांडे

मुंबई : सोनी टेलीविजन (Sony Television) रियलिटी शो (Reality Show) 'इंडियाज गॉट टैलेंट' (India's Got Talent) के 9वें सीजन (Season) का बीते रविवार को ग्रैंड फिनाले (Grand Finale) था। जहां सात कंटेस्टेंट की कला का प्रदर्शन काफी रोचक रहा। वहीं अब इस शो के विनर का नाम सामने आ गया है। 'इंडियाज गॉट टैलेंट 2022' के जीत का ताज मनुराज सिंह राजपूत और दिव्यांश कचोलिया के सिर पर सजा है। इस जोड़ी ने मंच पर वेस्टर्न म्यूजिक और इंडियन क्लासिकल म्यूजिक का ऐसा जोरदार प्रदर्शन किया जो जजों के साथ-साथ दर्शकों को भी मंत्रमुग्ध कर दिया।

मनुराज सिंह राजपूत और दिव्यांश कचोलिया ने इस शो के ट्रॉफी को अपने नाम कर लिया साथ ही उन्हें इनाम के तौर पर एक कार और 20 लाख रूपये दिए गए। वहीं इस शो की फर्स्ट रनर इशिता विश्वकर्मा और सेकेंड रनर अप बॉम्ब फायर क्रू रहा। जिन्हें इनाम के तौर पर 5 लाख रूपये दिए गए। 

इस शो को किरण खेर, शिल्पा शेट्टी, बादशाह और मनोज मुंतशिर जज कर रहे थे और वहीं इस शो को एक्टर अर्जुन बिजलानी होस्ट कर रहे थे। इस शो में सात कंटेस्टेंट मनुराज सिंह राजपूत और दिव्यांश कचोलिया,  बॉम्ब फायर क्रू, वॉरियर स्क्वॉड, बीएस रेड्डी, रिषभ चतुर्वेदी, डिमोलिशन क्रू और इशिता विश्वकर्मा थी।

वहीं इस शो के फिनाले में टाइगर श्रॉफ, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और तारा सुतारिया अपने फिल्म 'हीरोपंती 2' के प्रमोशन के लिए गेस्ट के रूप में नजर आए थे। हिमेश रेशमिया, अरुणिता कांजीलाल, आदित्य नारायण, सयाली कांबले, सलमान अली, पवनदीप राजन और मोहम्मद दानिश भी इस शो के हिस्सा थे।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z