मनोज तिवारी  (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

मां के एक गाने ने बदल दी मनोज तिवारी की किस्मत, 'पति पत्नी और पंगा 2' में सुनाया सुपरस्टार बनने का किस्सा

Manoj Tiwari Success Story: मनोज तिवारी ने 'पति पत्नी और पंगा 2' में बताया कि मां की सलाह पर गाया माता का एक गीत उनकी कामयाबी की वजह बना। 94 साल की मां को अपनी सबसे बड़ी ताकत बताते हुए वह भावुक हो गए।

सोनाली झा

Highlights

  • मनोज तिवारी 'पति पत्नी और पंगा 2' में अपनी मां और पत्नी सुरभि के साथ पहुंचे।

  • मनोज तिवारी ने अपनी कामयाबी का श्रेय मां को दिया।

  • मां की सलाह पर गाया माता का एक गीत उनके करियर का टर्निंग पॉइंट बना।

  • 94 साल की मां को अपनी सबसे बड़ी ताकत बताते हुए मनोज भावुक हो गए।

  • मनोज तिवारी ने मां और पत्नी सुरभि के खूबसूरत रिश्ते पर भी खुशी जाहिर की।

Manoj Tiwari Mother Emotional Story: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और सांसद मनोज तिवारी इन दिनों रियलिटी शो 'धमाल विद पति-पत्नी और पंगा- जोड़ियों का रियलिटी चेक' में नजर आ रहे हैं। शो के 'सास-मां' स्पेशल वीकेंड एपिसोड में मनोज तिवारी अपनी मां और दूसरी पत्नी सुरभि तिवारी के साथ पहुंचे। इस दौरान वह मां के साथ बिताए पुराने पलों को याद कर भावुक हो गए।

मनोज तिवारी ने अपनी कामयाबी का पूरा श्रेय मां को दिया और बताया कि कैसे उनके सुझाए एक गाने ने उनकी जिंदगी बदल दी। शो के सेट पर मनोज तिवारी की मां की मौजूदगी ने एपिसोड को खास बना दिया। इस दौरान मां-बेटे ने साथ मिलकर वह गाना गाया, जिसने मनोज तिवारी को बतौर गायक खास पहचान दिलाई थी। उनकी इस प्रस्तुति ने वहां मौजूद लोगों का दिल छू लिया। मां-बेटे को एक साथ गाते देख सेट पर मौजूद कई लोगों की आंखें नम हो गईं।

सोनाली बेंद्रे-मुनव्वर फारूकी की गुजारिश

सोनाली बेंद्रे और मुनव्वर फारूकी ने भी मनोज तिवारी से गाना सुनाने की गुजारिश की। इसके बाद उनकी मां ने भी गाना गाया। इस भावुक पल ने शो में मौजूद सभी लोगों को भावनाओं से भर दिया। अर्जुन बिजलानी की पत्नी भी इस दौरान भावुक नजर आईं।

मां की सलाह से मिली सुपरस्टार वाली पहचान

मनोज तिवारी ने अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए बताया कि उनकी मां ही उनकी पहली गुरु हैं। उन्होंने कहा कि जब मैं स्ट्रगल कर रहा था कि मुझे क्या गीत गाना चाहिए, तब मां ने मुझे कहा कि तुम ये गीत गाओ। वो एक माता का गीत था। मैंने वो गीत गाया और उसी से सुपरस्टार बन गया। मनोज की इस बात से साफ हुआ कि उनके करियर की शुरुआत में मां की सलाह कितनी अहम रही। जिस गाने को उन्होंने मां के कहने पर गाया था, उसी ने उन्हें नई पहचान दिलाई।

94 साल की उम्र में भी मां हैं सबसे बड़ी ताकत

मनोज तिवारी ने शो में मां के साथ होने को अपने लिए बेहद खास बताया। उन्होंने कहा कि मां को अपने साथ पाकर वह पुरानी यादों में खो गए और जिंदगी के वे सभी पड़ाव याद आ गए, जिन्हें उनकी मां ने करीब से देखा है। उन्होंने बताया कि 94 साल की उम्र में भी उनकी मां उनकी सबसे बड़ी ताकत हैं। मनोज के मुताबिक, मां साथ होती हैं तो उन्हें लगता है कि वह पूरी दुनिया का सामना कर सकते हैं। उन्होंने अपनी पत्नी सुरभि और मां के रिश्ते पर भी खुशी जाहिर की।

कब और कहां देखें शो

'धमाल विद पति-पत्नी और पंगा 2' में कई चर्चित सेलिब्रिटी जोड़ियां हिस्सा ले रही हैं। इनमें अर्जुन बिजलानी-नेहा स्वामी, मनोज तिवारी-सुरभि तिवारी, शब्बीर अहलूवालिया-कांची कौल, दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया, राहुल वैद्य-दिशा परमार और दीपिका सिंह-रोहित राज शामिल हैं। इस शो को हर शनिवार रात 9 बजे कलर्स टीवी पर देखा जा सकता है। वहीं, यह ओटीटी प्लेटफॉर्म जियोहॉटस्टार पर भी उपलब्ध है।

INDIA Bloc Jan Mahabhiyog Live: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जन महाभियोग, खरगे ने पेश किया प्रस्ताव

आंध्र प्रदेश: प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर 10वीं की छात्रा पर मशीन से जानलेवा हमला; आरोपी गिरफ्तार, देखें VIDEO

जम्मू-कश्मीर के CM उमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान से रचाई शादी, तस्वीरें शेयर कर किया ऐलान

PM नरेंद्र मोदी ने चिराग पासवान को किया बर्थडे विश, पिता रामविलास पासवान को याद कर हुए भावुक, देखें VIDEO

सिंहस्थ महाकुंभ का भव्य आगाज, नासिक में राष्ट्रपति और त्रयंबकेश्वर में सीएम ने किया धर्म ध्वजारोहण