भोजपुरी सेलेब्स छठ पूजा (फोटो-सोर्स, सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

मनोज तिवारी से अक्षरा समेत कई भोजपुरी सितारे छठ महापर्व पर हुए मग्न, दूसरी बार बिन शादी रखेंगी व्रत

Chhath Puja 2025: आज यानी 25 अक्टूबर से छठ महापर्व की शुरुआत हो चुकी है और भोजपुरी सितारे इस खास पर्व में डूबे हुए हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं कि कौन-कौन स्टार्स छठ पर्व को मनाते हैं...

स्नेहा मौर्या

Bhojpuri Celebs Chhath Puja 2025 Celebration: बिहार का प्रमुख महापर्व छठ पूजा अपनी अनोखी आस्था और परंपराओं के लिए जाना जाता है। यह त्योहार न केवल आम लोगों बल्कि बॉलीवुड और भोजपुरी इंडस्ट्री के सितारों के लिए भी खास है। हर साल ये सितारे इस महापर्व को पूरी श्रद्धा और विधि-विदान के साथ मनाते हैं। साथ ही खास बात यह है कि भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह दूसरी बार बिन शादी इस कठिन व्रत को रखेंगी। दरअसल, आज यानी 25 अक्टूबर से छठ महापर्व की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि कौन-कौन स्टार्स छठ पर्व को धूम धूाम से मनाते हैं...

रानी चटर्जी ऐसे में मनाती हैं छठ महापर्व

भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस रानी चटर्जी भी छठ पूजा को बड़े उत्साह और आस्था के साथ मनाती हैं। उनकी इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर हर साल छठ पूजा की कई तस्वीरें और वीडियो साझा किए जाते हैं। इन तस्वीरों में रानी चटर्जी सिंदूर से सजकर घाट पर पूजा करती नजर आती हैं, जो उनके गहरे आस्था को दर्शाती है। ऐसे में हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने पुराना छठ सॉन्ग का वीडियो शेयर किया है। भोजपुरी संगीत के सुपरस्टार पवन सिंह भी छठ पूजा को बेहद गंभीरता से मानते हैं। वो इस पर्व पर अपने फैंस को शुभकामनाएं देते हैं और खुद भी पारंपरिक तरीके से छठ करते हैं। उनके कई छठी मैया गीत इस समय भी काफी पॉपुलर हैं, जो फैंस के बीच उत्साह बढ़ाते हैं। हाल ही में उनके कई छठ सॉन्ग भी रिलीज हुए हैं।

दूसरी बार छठ व्रत रखेंगी अक्षरा सिंह

खेसारी लाल यादव भी परिवार के साथ छठ पूजा को विधि विधान के अनुसार निभाते हैं। उनके द्वारा सोशल मीडिया पर साझा की गई तस्वीरें उनके परिवारिक और धार्मिक जुड़ाव को दिखाती हैं। वहीं, एक्ट्रेस अक्षरा सिंह पिछेले साल पहली बार इस कठिन व्रत को निभाते नजर आई थीं और उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया कि यह व्रत केवल शादीशुदा ही नहीं बल्कि कोई भी निभा सकता है, जो श्रद्धा और निष्ठा के साथ करना चाहे। हालांकि, इस बार वो दूसरी छठ पर्व मनाएंगी। भोजपुरी एक्टर दिनेश लाल यादव निरहुआ भी इस महापर्व को मनाते हैं। पिछले साल उन्होंने सोशल मीडिया पर छठ की तस्वीर साझा की थी, जिसमें उनके साथ एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे भी नजर आई थीं। हालांकि, इस बार आम्रपाली दुबे का नया छठ गाना भी रिलीज हुआ। जिसपर फैंस प्यार लुटा रहे हैं।

निधि झा ने नहाय-खाय पर किया शानदार पोस्ट

इसके अलावा मनोज तिवारी और रवि किशन को भी हर साल अपने माथे पर दऊरा उठाकर पत्नी संग छठ घाट जाते देखा जाता है। जिसके वीडियोज भी सोशल मीडिया पर सामने आते हैं। इसी बीच निधि झा ने छठ पर्व के पहले दिन नहाय-खाय का पोस्ट शेयर करते हुए छठ पूजा की शुभकामनाएं दी हैं।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z