मनोज बाजपेयी की फिल्म जुगनुमा का ट्रेलर रिलीज 
मनोरंजन

मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘जुगनुमा’ का ट्रेलर रिलीज, रहस्यमयी आग का सच करेंगे उजागर

Jugnuma Trailer Release: मनोज बाजपेयी अपनी नई फिल्म ‘जुगनुमा’ में एक बार फिर रहस्य और सस्पेंस से भरपूर किरदार निभाते नजर आएंगे। शनिवार को रिलीज हुए ट्रेलर ने दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है।

सोनाली झा

Manoj Bajpayee film Jugnuma Trailer: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर मनोज बाजपेयी अपनी नई फिल्म ‘जुगनुमा’ के साथ एक बार फिर दर्शकों को चौंकाने के लिए तैयार हैं। शनिवार को इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ और आते ही इसने दर्शकों का ध्यान खींच लिया। रहस्य, सस्पेंस और भावनाओं से भरा यह ट्रेलर 1980 के दशक के पहाड़ी इलाकों की पृष्ठभूमि में सेट है।

जुगनुमा का ट्रेलर दर्शकों को एक शांत पहाड़ी गांव में ले जाता है, जहां मनोज बाजपेयी एक साधारण व्यक्ति के रूप में नजर आते हैं। वह अपने परिवार के साथ खुशहाल और सुकून भरी जिंदगी जी रहे होते हैं। लेकिन यह सुकून ज्यादा समय तक नहीं टिकता, क्योंकि घटनाओं की एक कड़ी उनकी जिंदगी बदलकर रख देती है।

जुगनुमा की ट्रेलर

कहानी में मोड़ तब आता है जब बागों में कीटनाशकों का छिड़काव शुरू होता है। मनोज बाजपेयी को इन दवाओं को लेकर गहरा संदेह होता है। इसी दौरान गांव में अजनबियों की आवाजाही बढ़ने लगती है, और एक रहस्यमयी फोन कॉल उनके डर को और गहरा कर देता है। तभी उनकी बेटी दौड़कर आती है और बताती है कि खेतों में आग लग गई है। इस आग से गांव में अफरा-तफरी मच जाती है और पूरी फसल तबाह हो जाती है।

कब रिलीज होगा जुगनुमा

मनोज बाजपेयी को लगता है कि यह कोई साधारण हादसा नहीं, बल्कि एक गहरी साजिश है। सच का पता लगाने के लिए वे खुद इस रहस्य की तह तक जाने का फैसला करते हैं। ट्रेलर में उनकी एक डायलॉग गूंजती है कि क्या कोई मुझे कुछ बताना चाहता है? क्या किसी को मुझसे कुछ चाहिए? जो दर्शकों को और ज्यादा रोमांचित कर देती है। फिल्म ‘जुगनुमा’ को एक फिक्शनल ड्रामा बताया जा रहा है, जिसमें रहस्य और समाज की हकीकत का अनोखा संगम होगा। यह फिल्म 12 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

शानदार कास्ट और टीम

फिल्म में मनोज बाजपेयी के साथ दीपक डोबरियाल, प्रियंका बोस, हिरल सिद्धू और तिलोत्तमा शोम जैसे प्रतिभाशाली कलाकार नजर आएंगे। सभी कलाकारों की मौजूदगी फिल्म को और भी दमदार बनाती है। फिल्म का निर्देशन किया है राम रेड्डी ने, जो सामाजिक मुद्दों और गहन कहानियों को पर्दे पर लाने के लिए जाने जाते हैं। प्रोडक्शन की कमान संभाली है गुनीत मोंगा कपूर और अनुराग कश्यप ने, जो कंटेंट-ड्रिवन सिनेमा के बड़े नाम माने जाते हैं।

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट

Cyclone Arnab Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

Vote Bachao Desh Bachao: ठाणे के कांग्रेस सम्मेलन में पहुंचीं MLA शिखा बराला, 1 को दिल्ली में जुटेंगे लोग

28 MLC सीटों पर बैलेट पेपर से हुए चुनाव, PM मोदी बोले- अंदाजा लगाइए कांग्रेस को कितनी सीटें मिलीं?