मनीषा कोइराला (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

सौदागर से रातों-रात बनीं स्टार, फिर स्टेज-4 कैंसर ने बदली जिंदगी, जानें मनीषा कोइराला की कहानी

Manisha Koirala Career: मनीषा कोइराला का जन्म 16 अगस्त 1970 को नेपाल के काठमांडू में हुआ था। पूर्व नेपाली पीएम की पोती मनीषा ने सौदागर से बॉलीवुड डेब्यू कर बॉम्बे और कंपनी जैसी फिल्मों से पहचान बनाई।

सोनाली झा

Manisha Koirala Birthday Special Story: बॉलीवुड एक्ट्रेस मनीषा कोइराला का जन्म 16 अगस्त 1970 को नेपाल की राजधानी काठमांडू में हुआ था। मनीषा आज अपना 56वां जन्मदिन मना रही हैं। मनीषा ने दूसरे देश से आकर बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई। 90 और 2000 के दशक में उन्होंने कई यादगार फिल्मों में काम किया और देखते ही देखते इंडस्ट्री की शीर्ष अभिनेत्रियों में शामिल हो गईं।

मनीषा कोइराला का जन्म नेपाल के एक प्रतिष्ठित राजनीतिक परिवार में हुआ। उनके पिता प्रकाश कोइराला नेपाल के पूर्व कैबिनेट मंत्री रहे हैं, जबकि उनके दादा विश्वेश्वर प्रसाद कोइराला नेपाल के प्रधानमंत्री रह चुके हैं। राजनीतिक पृष्ठभूमि के बावजूद मनीषा ने अभिनय को अपना करियर चुना और भारतीय सिनेमा में अपनी पहचान बनाई।

सौदागर से बॉलीवुड में रखा कदम

मनीषा ने साल 1991 में सुभाष घई की फिल्म सौदागर से बॉलीवुड में डेब्यू किया। पहली ही फिल्म की सफलता ने उन्हें रातों-रात पहचान दिला दी। इसके बाद उन्होंने 1942: ए लव स्टोरी, बॉम्बे, खामोशी: द म्यूजिकल, दिल से और कंपनी जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का दम दिखाया। उन्होंने हिंदी के अलावा नेपाली, तमिल और मलयालम फिल्मों में भी काम किया। मनीषा ने वेब सीरीज की ओर भी रुख किया और हीरामंडी में अपने अभिनय से दर्शकों का ध्यान खींचा।

अभिनय के लिए मिले कई सम्मान

मनीषा कोइराला ने अपने करियर में सिर्फ व्यावसायिक सफलता ही नहीं हासिल की, बल्कि अपने अभिनय के लिए कई पुरस्कार भी जीते। फिल्म ‘कंपनी’ में उनके प्रदर्शन को काफी सराहा गया और उन्हें फिल्मफेयर क्रिटिक्स बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड मिला। उनके अभिनय सफर में कई अन्य प्रतिष्ठित सम्मान भी शामिल हैं।

कैंसर को दी मात

मनीषा की जिंदगी में साल 2012 बेहद मुश्किल दौर लेकर आया, जब उन्हें स्टेज-4 ओवेरियन कैंसर का पता चला। उन्होंने न्यूयॉर्क में इलाज कराया और लंबी जंग के बाद कैंसर को मात दी। इस अनुभव ने उनकी जिंदगी को पूरी तरह बदल दिया। इसके बाद वह कैंसर जागरूकता से जुड़े अभियानों में सक्रिय रूप से हिस्सा लेने लगीं।

निजी जिंदगी भी रही चर्चा में

मनीषा ने 2010 में नेपाली बिजनेसमैन सम्राट दहल से शादी की थी, लेकिन यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल सका और 2012 में दोनों का तलाक हो गया। आज मनीषा कोइराला सिर्फ एक सफल अभिनेत्री के तौर पर ही नहीं, बल्कि मुश्किल परिस्थितियों से लड़कर आगे बढ़ने वाली महिला के रूप में भी देखा जाता है। उनका जीवन और उनकी संघर्ष की कहानी लाखों लोगों के लिए प्रेरणा है।

आज की ताजा खबर 15 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

छात्रों की भावनाएं महत्वपूर्ण...CJI की फटकार के बाद बैकफुट पर BCI अध्यक्ष मनन मिश्रा, लॉ छात्रों से मांगी माफी

तिरंगा फहराने पहुंचीं TMC नेता उपासना चौधरी पर फेंके अंडे, BJP-ABVP पर हमले का आरोप; मचा सियासी बवाल

नक्सलियों के गढ़ में पहली बार लहराया तिरंगा, अबूझमाड़ के नौ गांवों ने मनाया आजादी का जश्न

Jharkhand Protest: छात्रों ने 20 अगस्त को CM आवास घेरने का किया ऐलान, मांगा CM सोरेन का इस्तीफा