रेखा बनीं पंकज त्रिपाठी की इंग्लिश टीचर, बोलीं- मेरे पीछे-पीछे बोलिए, एक्टर ने दिया ऐसा मजेदार जवाब

Rekha Pankaj Tripathi: इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न 2026 के दौरान रेखा ने पंकज त्रिपाठी को अंग्रेजी में एक लाइन बोलना सिखाया, जिस पर एक्टर ने कहा कि मैम, मैं हिंदी मीडियम का स्टूडेंट हूं।
Rekha Pankaj Tripathi Independence Day
रेखा और पंकज त्रिपाठी (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on

Rekha Pankaj Tripathi Independence Day: बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों की जब एक साथ मुलाकात होती है तो फैंस को कुछ खास देखने को जरूर मिलता है। ऐसा ही एक मजेदार पल इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न 2026 के दौरान देखने को मिला, जब अभिनेत्री रेखा ने अभिनेता पंकज त्रिपाठी की इंग्लिश टीचर बनकर उन्हें एक लाइन सिखाने की कोशिश की। इस मजेदार बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसे पंकज त्रिपाठी ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया।

इंडियन फिल्म फेस्टिवल मेलबर्न के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किए गए वीडियो में रेखा, पंकज त्रिपाठी से कहती नजर आती हैं कि वह उनके पीछे-पीछे वही लाइन दोहराएं, जो वह बोल रही हैं। रेखा पहले कहती हैं कि अभी मैं जो बोलूंगी, उसे पंकज जी आप अंग्रेजी में बोलिए। इसके बाद पंकज उनके कहे शब्दों को दोहराते हुए कहते हैं कि मेलबर्न के सभी प्यारे लोगों को।

साथ में दिया खास संदेश

रेखा उन्हें तुरंत रोकते हुए कहती हैं कि इसे अंग्रेजी में बोलना है और फिर लाइन को सही तरीके से बोलने के लिए कहती हैं। पंकज त्रिपाठी अपने चिर-परिचित मजाकिया अंदाज में जवाब देते हैं कि मैम, मैं हिंदी मीडियम का स्टूडेंट हूं। मैं गलत बोल दूंगा। उनकी इस बात पर माहौल और भी हल्का-फुल्का हो जाता है। इसके बाद दोनों कलाकार कैमरे के सामने मेलबर्न के लोगों के लिए एक संदेश देते हैं। दोनों ने दर्शकों का स्वागत किया और उन्हें प्यार के साथ धन्यवाद कहा।

Rekha Pankaj Tripathi Independence Day
15 अगस्त 1947 को ही रिलीज हुई थी ये फिल्म, आजादी के जश्न के बीच गूंजा था आना मेरी जान संडे के संडे

पंकज त्रिपाठी को मिला खास सम्मान

इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न का 17वां संस्करण 13 से 23 अगस्त 2026 तक ऑस्ट्रेलिया में आयोजित किया जा रहा है। इस समारोह में रेखा, रानी मुखर्जी और ऋषभ शेट्टी जैसे कलाकारों को उनके सिनेमाई योगदान के लिए विशेष सम्मान दिया गया है। वहीं पंकज त्रिपाठी को उनके शानदार अभिनय और सिनेमा में योगदान के लिए ‘आर्टिस्ट ऑफ डिस्टिंक्शन’ सम्मान से नवाजा गया। यह उनके करियर का पहला अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार बताया जा रहा है।

Navbharat Live
navbharatlive.com