मनीष गोयल (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

बिग बॉस 20 में मनीष गोयल का दर्द छलका, 12-14 साल की उम्र में की थी सुसाइड की कोशिश

Manish Goel Bigg Boss 20: रियलिटी शो बिग बॉस-20 में नॉमिनेशन टास्क के दौरान काजी तौकीर द्वारा 'प्रोफेसर' कहे जाने से मनीष गोयल बुरी तरह टूट गए और उन्होंने अपने लाइफ के सबसे काले दौर का खुलासा किया।

यति सिंह

Highlights

  • बिग बॉस 20 में मनीष गोयल ने अपने स्कूल के दिनों का दर्दनाक अनुभव शेयर किया।

  • काजी तौकीर के बार-बार 'प्रोफेसर' कहने से मनीष की पुरानी यादें ताजा हो गईं।

  • मनीष ने बताया कि 12 से 14 साल की उम्र के बीच उन्होंने सुसाइड की कोशिश की थी।

  • मनीष गोयल ने कहा कि उनकी मां और पत्नी पूनम ही इस घटना के बारे में जानती हैं।

Manish Goel Suicide Attempt: रिएलिटी शो बिग बॉस के घर में जब खेल रणनीतियों और आपसी खींचतान के बीच पर्सनल हमलों का दौर शुरू हुआ, तो शो के एक अहम प्रतियोगी मनीष गोयल का सब्र टूट गया।

एक मामूली सी लगने वाली बात ने उनके बीते हुए कल के उन पन्नों को पलट दिया, जिन्हें वे ताउम्र दफन रखना चाहते थे। इस घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि मानसिक स्वास्थ्य और बचपन के घाव कितने संवेदनशील मुद्दे हैं।

नॉमिनेशन टास्क के दौरान हुआ झगड़ा

बिग बॉस शो में माहौल तब गरमा गया जब नॉमिनेशन की प्रक्रिया चल रही थी। इसी दौरान काजी तौकीर ने प्रतियोगी मनीष गोयल को लगातार 'प्रोफेसर' कहकर चिढ़ाना शुरू कर दिया। मनीष गोयल के लिए प्रोफेसर केवल एक मज़ाक नहीं था,

बल्कि इसने उनके स्कूल के दिनों की उन दर्दनाक यादों को ताजा कर दिया जिनसे वे जिंदगीभर भागते रहे थे। खेल के मैदान में आपसी तनातनी जब व्यक्तिगत दायरे में दाखिल हुई, तो स्थिति काफी गरम हो गई।

ट्रिगर पॉइंट और बीते कल का काला साया

को-कंटेस्टेंट कनिका मान, गुल्लू और लव गिल के साथ बातचीत करते हुए मनीष ने अपना दर्द शेयर किया। उन्होंने स्वीकार किया कि काजी ने उनकी संवेदनशीलता को समझकर उसे एक ट्रिगर के रूप में इस्तेमाल किया।

मनीष ने यह भी माना कि उन्हें इस बात पर रिएक्ट नहीं करना चाहिए था, क्योंकि ऐसा करने से विरोधी को वही मिल गया जो वह खोज रहा था।उन्होंने साफ किया कि स्कूली लाइफ का वह समय उनकी लाइप का सबसे भयानक हिस्सा था।

13 साल की उम्र में की थी सुसाइड की कोशिश

बातचीत के दौरान मनीष गोयल ने बताया कि जब वे सिर्फ 12, 13 या 14 साल के थे, तब हालात इतने बदतर हो चुके थे कि उन्होंने सुसाइड तक की कोशिश की थी।

आठवीं, नौवीं और दसवीं कक्षा के उस दौर को वे आज भी याद नहीं करना चाहते। उनकी मां और पत्नी पूनम ही इस सच से वाकिफ हैं कि उन्होंने उस उम्र में किस मानसिक प्रताड़ना का सामना किया था।

जख्म भरने के बजाय फिर से हरे हुए

बिग बॉस के घर में हुई इस पूरी घटना ने यह दिखा दिया कि रियलिटी शो की टीआरपी की अंधी दौड़ में कई बार इंसानी संवेदनाओं को ताक पर रख दिया जाता है। मनीष गोयल का यह अनुभव सिर्फ एक कंटेस्टेंट का गुस्सा नहीं था, बल्कि यह उस दर्द का अहसास था जो इंसान को अंदर से खोखला कर देता है।

चारधाम यात्रा: श्रद्धालुओं की रिकॉर्ड बढ़ोतरी, लेकिन मौतों का आंकड़ा भी 63% बढ़ा; 297 तीर्थयात्रियों की गई जान

दुनिया का सबसे प्रभावशाली मुसलमान कौन है? भारत के इस मौलाना को मिली जगह, देखें लिस्ट

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, भीषण मुठभेड़ में लश्कर का आतंकी लतीफ भट ढेर

मेरे प्यारे पापा, मेरी मां, कल सुबह 6 बजे मैं मर जाऊंगा, कौन थे दक्षिण भारत के भगत सिंह

राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- आर्थिक संकट की कगार पर भारत; बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल