मानव कौल की फिल्म ‘बारामूला’ कब होगी रिलीज 
मनोरंजन

मानव कौल की फिल्म ‘बारामूला’ कब होगी रिलीज, कश्मीर की घाटियों में दिखेगा रहस्यमय सच

Baramulla Release Date: मानव कौल की बारामूला का इंतजार खत्म होने वाला है। यह फिल्म 7 नवंबर 2025 को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। फिल्म में मानव कौल डीएसपी रिदवान सैय्यद के किरदार में नजर आएंगे।

सोनाली झा

Baramulla OTT Release: ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर मनोरंजन का दौर लगातार जारी है, और इसी कड़ी में अब दर्शकों के लिए एक नई और दमदार कहानी लेकर आ रहे हैं अभिनेता मानव कौल। उनकी अपकमिंग फिल्म ‘बारामूला’ की रिलीज डेट का एलान कर दिया गया है। फिल्म 7 नवंबर को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी।

फिल्म का नया पोस्टर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पोस्टर में मानव कौल पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आ रहे हैं कि सख्त चेहरे और दृढ़ निश्चय भरे लुक के साथ। इस पोस्टर को देखकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं और उन्होंने सोशल मीडिया पर जमकर रिएक्ट किया है। एक यूजर ने लिखा कि क्या शानदार लुक है, कौल साहब ने फिर दिल जीत लिया। वहीं दूसरे ने लिखा कि ऐसी फिल्में दिल नहीं, आत्मा को छू जाती हैं।

कश्मीर पर आधारित है फिल्म

‘बारामूला’ की कहानी कश्मीर की खूबसूरत लेकिन रहस्यमयी घाटियों में सेट की गई है। फिल्म में मानव कौल डीएसपी रिदवान सैय्यद का किरदार निभा रहे हैं, जो एक बच्चे की गुमशुदगी के मामले को सुलझाने के लिए एक खतरनाक और भावनात्मक सफर पर निकलते हैं। लेकिन यह खोज उन्हें एक ऐसे कड़वे सच तक ले जाती है जो सब कुछ बदल कर रख देता है।

निर्देशक आदित्य धर का विजन

फिल्म का निर्देशन और कहानी आदित्य धर ने लिखी है, जो पहले ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ और ‘आर्टिकल 370’ जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। ‘बारामूला’ को बी62 स्टूडियोज़ के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया है और इसके निर्माता आदित्य सुहास जम्भाले और आदित्य धर हैं। आदित्य धर ने फिल्म को लेकर कहा कि धूम धाम के बाद नेटफ्लिक्स और जियो स्टूडियोज के साथ दोबारा काम करना बहुत खास है।

दर्शकों में बढ़ी उत्सुकता

‘बारामूला’ एक ऐसी कहानी है जो दर्शकों के दिल को छूने के साथ उन्हें सोचने पर मजबूर कर देगी। पोस्टर रिलीज के बाद से ही ‘बारामूला’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। दर्शक सोशल मीडिया पर फिल्म के ट्रेलर और म्यूजिक अपडेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एक बार फिर मानव कौल अपने इंटेंस अभिनय और गहराई भरे किरदार से दर्शकों को प्रभावित करने के लिए तैयार हैं।

BRICS Summit 2026 LIVE: डिनर में शामिल होने पहुंचे BRICS लीडर्स, कई राज्यों के CM-केन्द्रीय मंत्री भी मौजूद

Hindi Diwas 2026: बैंक, मोबाइल, पुलिस और टिकट...ऐसे 50 शब्द जो हिंदी-अंग्रेजी दोनों भाषाओं में हैं एक जैसे

UP ATS का बड़ा एक्शन: अलकायदा का संदिग्ध आतंकी मोहम्मद नबील आजमगढ़ से गिरफ्तार, पाकिस्तान से जुड़े थे तार

ग्लोबल बनी भारतीय विरासत… BRICS समिट में पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को सौंपा तिरुक्कुरल

BRICS Summit 2026: न्यूक्लियर डिक्लेरेशन जारी, मिडिल ईस्ट को परमाणु मुक्त बनाने और आतंक के खात्मे की अपील