ममता कुलकर्णी (फोटो-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

ममता कुलकर्णी को इस एक्टर ने दिया था वन नाइट स्टैंड का ऑफर, जानें क्या था नाम

ममता कुलकर्णी एक बार फिर चर्चाओं में हैं। ममता कुलकर्णी का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक्ट्रेस अपने पर्सनल लाइफ के बारे में चर्चा करती नजर आ रही हैं।

सोनाली झा

मुंबई: बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी ने 90 के दशक के दौरान शाहरुख खान और सलमान खान जैसे कई बड़े सितारों के साथ काम किया था। ममता कुलकर्णी अब अपनी पर्सनल लाइफ के चलते एक बार सुर्खियों में आ गई है। ममता कुलकर्णी ने एक इंटरव्यू में दावा किया था कि बॉबी देओल ने उन्हें ‘वन नाइट स्टैंड’ का ऑफर दिया था।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह वाकया उस समय का है जब बॉबी देओल फिल्म ‘बरसात’ की शूटिंग कर रहे थे और ममता किसी अन्य प्रोजेक्ट में व्यस्त थीं। ममता कुलकर्णी और बॉबी देओल एक ही होटल में ठहरे थे और इनकी मुलाकात एक्टर मिथुन चक्रवर्ती ने करवाई थी। कुछ मुलाकातों के बाद दोनों के बीच दोस्ती हो गई। लेकिन ममता ने इंटरव्यू में दावा किया कि बॉबी ने दोस्ती के बाद उन्हें एक निजी प्रस्ताव दिया, जिसे उन्होंने मजाक में टाल दिया।

बॉबी देओल की लव लाइफ

ममता ने कहा की बॉबी ने कहा कि वो मेरे साथ रात बिताना चाहते हैं। मैंने उनसे कह दिया कि पहले अपनी गर्लफ्रेंड से इजाजत लेकर आओ। ममता ने आगे बताया कि उस वक्त बॉबी देओल का नाम एक्ट्रेस पूजा भट्ट के साथ जुड़ा हुआ था। बॉबी की लव लाइफ हमेशा चर्चाओं में रही है। उनका नाम नीलम कोठारी से लेकर पूजा भट्ट तक कई एक्ट्रेसेज़ के साथ जुड़ चुका है।

ममता कुलकर्णी का पुराना इंटरव्यू वीडियो

बॉबी का रिश्ता नीलम के साथ करीब 5 साल तक चला, लेकिन धर्मेंद्र इस रिश्ते के खिलाफ थे, इसलिए बात शादी तक नहीं पहुंच पाई। आज बॉबी देओल अपनी पत्नी तान्या देओल के साथ एक स्थिर और खुशहाल वैवाहिक जीवन जी रहे हैं। दोनों की शादी लव मैरिज थी, और अब वे दो बच्चों के माता-पिता हैं। हालांकि ममता कुलकर्णी का यह पुराना इंटरव्यू फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, लेकिन बॉबी देओल ने इस मामले पर कभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट

लद्दाख में वायुसेना ने रचा इतिहास: 13,629 फीट की ऊंचाई पर उतरा गजराज; चीन सीमा पर बढ़ी भारत की क्षमता

2004 में सोनिया गांधी ने क्यों ठुकराया था प्रधानमंत्री पद, क्या राहुल और प्रियंका असली वजह; जानें अंदर की बात

अभिषेक बनर्जी के घर पर झड़प मामले में ममता ने दी सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी, BJP पर साजिश का लगाया आरोप