मलाइका अरोड़ा (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

मलाइका अरोड़ा को सीढ़ियों से यूं उतरते देख लोगों ने किए तरह-तरह कमेंट, वीडियो हुआ वायरल

हाल ही में मलाइका अरोड़ा का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वो अपने नए रेस्टोरेंट स्कारलेट हाउस से बाहर निकलती नजर आईं। लेकिन इस वीडियो को देखने के बाद लोग उन्हें तरह-तरह के कमेंट करते नजर आ रहे हैं।

स्नेहा मौर्या

मुंबई: बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा और फिटनेस क्वीन मलाइका अरोड़ा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। 51 साल की उम्र में भी उनकी ग्लैमरस स्टाइल, फिट बॉडी और जबरदस्त डांस मूव्स फैंस को खूब पसंद आ रहे हैं। हाल ही में मलाइका का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वे अपने नए रेस्टोरेंट स्कारलेट हाउस से बाहर निकलती नजर आईं।

इस वीडियो में मलाइका का कॉन्फिडेंस और स्वैग देखते ही बनता है। हालांकि, सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं मिली-जुली रहीं। जहां कुछ ने उनके लुक की तारीफ की, वहीं कुछ यूजर्स ने उन्हें ट्रोल भी किया।

मलाइका अरोड़ा के वीडियो को देख यूजर्स ने किया कमेंट साथ ही किसी ने कहा कि "लगता है टाइम इनके लिए रिवर्स गियर में चल रहा है," तो किसी ने उनके चलने के अंदाज को 55 साल की आंटियों से जोड़ दिया। वहीं कुछ लोगों ने प्लास्टिक सर्जरी, बोटॉक्स और फिलर्स जैसे तंज कसते हुए उनकी यंग लुक पर सवाल भी उठाए।

हालांकि, इन सब ट्रोल्स के बीच भी एक बात साफ है कि मलाइका की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। हाल ही में उनका एक और डांस वीडियो वायरल हुआ जिसमें वो अपने हिट गाने ‘मुन्नी बदनाम हुई’ पर स्टेज पर धमाकेदार डांस करती नजर आईं। इस वीडियो में उनकी एनर्जी और परफॉर्मेंस ने लोगों का दिल जीत लिया।

एक्ट्रेस की प्रोफेशनल लाइफ 

मलाइका की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने कई बड़े डांस और रिएलिटी शोज जैसे ‘नच बलिए’, ‘झलक दिखला जा’, ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ और ‘हिप हॉप इंडिया सीजन 2’ में बतौर जज काम किया है। उनकी हाजिरजवाबी और स्टाइलिश अंदाज इन शोज में खूब पसंद किया जाता है।

सिर्फ एक्टिंग और डांस ही नहीं, मलाइका अब बिजनेस की दुनिया में भी कदम रख चुकी हैं। उन्होंने मुंबई के बांद्रा इलाके में अपने बेटे अरहान खान के साथ मिलकर ‘स्कारलेट हाउस’ नाम से एक नया रेस्टोरेंट खोला है। यह रेस्टोरेंट 90 साल पुराने पुर्तगाली बंगले को मॉडर्न लग्जरी के साथ रेनोवेट कर बनाया गया है। हालांकि, मलाइका अरोड़ा आज भी यंग जनरेशन के लिए इंस्पिरेशन बनी हुई हैं। इसलिए लोग उन्हें खूब पसंद भी करते हैं।

Kal Ka Mausam: दिल्ली-NCR में ओले-आंधी का अलर्ट, UP-बिहार से MP तक बरसेंगे बादल; जानें अपने राज्य का हाल

Firecracker Ban: पटाखों पर बैन के पक्ष में नहीं SC, विराट कोहली का जिक्र कर क्या कहा?

विधान परिषद चुनाव में केवल एक सीट पर कांग्रेस की विजय, जानें भाजपा के गढ़ में अभिजीत की जीत के 10 बड़े कारण

PM आवास के पास स्थित रेस कोर्स मस्जिद पर नहीं चलेगा बुलडोजर, हाई कोर्ट में केंद्र सरकार ने क्या कहा?

IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में लालू यादव को राहत, दिल्ली हाई कोर्ट ने ED को जारी किया नोटिस