मलाइका अरोड़ा ने शेयर किया स्किन केयर रूटीन 
मनोरंजन

मलाइका अरोड़ा ने शेयर किया स्किन केयर रूटीन, फैंस बोले- नेचुरल ब्यूटी

Malaika Arora Skin Care Routine: मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना स्किन केयर रूटीन शेयर किया, जिसमें उन्होंने फेस ऑयल, रोलर मसाज, आई मास्क और फेस फैन का उपयोग किया।

सोनाली झा

Malaika Arora Skin Care: बॉलीवुड की फिटनेस आइकन मलाइका अरोड़ा न केवल अपनी शानदार बॉडी के लिए बल्कि अपनी ग्लोइंग और यंग स्किन के लिए भी जानी जाती हैं। 51 साल की उम्र में भी वह जितनी फ्रेश और रिफ्रेश दिखती हैं, उतना दिखना हर किसी के लिए आसान नहीं। हाल ही में मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपनी स्किन केयर रूटीन को फैन्स के साथ साझा किया है।

इस वीडियो में मलाइका का ब्यूटी रूटीन बेहद सरल और घरेलू नज़र आता है। वह सबसे पहले अपने चेहरे पर फेस ऑयल लगाती हैं। इसके बाद वह एक फेस रोलर की मदद से स्किन की हल्की मसाज करती हैं, जिससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और स्किन रिलैक्स होती है। फिर वह अपनी आंखों के नीचे आई मास्क लगाती हैं, जिससे डार्क सर्कल और सूजन कम होती है। अंत में वह एक छोटा पंखा लेकर चेहरे को सुखाती हैं ताकि स्किन पूरी तरह तैयार हो जाए मेकअप के लिए।

मलाइका की स्किन केयर

मलाइका ने बताया कि मेकअप से पहले स्किन की इस तरह से केयर करना जरूरी है, ताकि स्किन टाइट, ग्लोइंग और हाइड्रेटेड रहे। फैंस को मलाइका का यह वीडियो काफी पसंद आया है। एक यूजर ने कमेंट किया कि आपको मेकअप की जरूरत नहीं, आप खुद में नेचुरल ब्यूटी हैं। वहीं दूसरे ने लिखा कि आपके ये वीडियो मोटिवेशनल हैं, शेयर करते रहें।

मलाइका अरोड़ा का वर्क फ्रंट

वर्क फ्रंट की बात करें तो मलाइका अरोड़ा को आज भी सलमान खान की फिल्म दबंग के मशहूर गाने मुन्नी बदनाम हुई के लिए याद किया जाता है। इसके अलावा वह कई डांस रियलिटी शोज की जज भी रह चुकी हैं। पिछले साल उन्होंने एक मराठी फिल्म एक नंबर में स्पेशल अपीयरेंस दी थी। मलाइका की फिटनेस और स्किन केयर का राज यही है कि सिंपल रूटीन, नियमित देखभाल और नेचुरल अप्रोच। वह हर उम्र की महिलाओं के लिए एक प्रेरणा बन चुकी हैं।

मलाइका की करियर

मलाइका अरोड़ा ने अपने करियर की शुरुआत एमटीवी इंडिया पर एक वीडियो जॉकी के रूप में की और फिर मॉडलिंग में चली गईं। वह छैया छैया और मुन्नी बदनाम हुई जैसे लोकप्रिय गानों में अपने डांस के लिए जानी जाती हैं। इसके अलावा, उन्होंने फिल्म निर्माण में भी काम किया है। मलाइका ने कई रियलिटी शो में जज के रूप में भी काम किया है, जैसे कि इंडियाज गॉट टैलेंट और झलक दिखला जा।

मुसलमानों को निशाना बनाकर दिया जा रहा राजनीतिक संदेश... सपा नेता अबू आजमी ने बोला हमला

Election Commission SIR Row LIVE: चुनाव आयोग में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग

संजय दत्त की बहन ने ज्वाइन की नीतीश कुमार की पार्टी, JDU ने SAD-SAS से गठबंधन कर पंजाब में बनाया नया मोर्चा

राष्ट्रीय टीम में एंट्री के सिर्फ 37 दिन बाद प्रमोशन; जानिए आशीष अग्रवाल को भाजपा ने क्यों सौंपी बड़ी कमान

NEET पेपर लीक केस: लातूर के शिक्षक मोटेगांवकर को बड़ा झटका, बेटे आदित्य की उम्मीदवारी रद्द, 2 साल का लगा बैन