यूलिया वंतूर ने मलाइका अरोड़ा को लगाया गले 
मनोरंजन

यूलिया वंतूर ने मलाइका अरोड़ा को लगाया गले, दोनों की बॉन्डिंग का वीडियो वायरल

Malaika Arora-Iulia Vantur: फैशन इवेंट में मलाइका अरोड़ा और यूलिया वंतूर की अनएक्सपेक्टेड मुलाकात का वीडियो वायरल हो गया है। यूलिया ने बैकस्टेज मलाइका को गले लगाया और दोनों ने कुछ देर बातचीत की।

सोनाली झा

Malaika Arora hugged Iulia Vantur: बॉलीवुड की ग्लैमरस दीवा मलाइका अरोड़ा एक बार फिर अपने शानदार रैंप वॉक और स्टाइल को लेकर सुर्खियों में हैं। शनिवार रात हुए फैशन इवेंट में 52 साल की मलाइका ने रेड डिजाइनर गाउन पहनकर ऐसा जलवा बिखेरा कि सोशल मीडिया पर उनके लुक की खूब चर्चा हो रही है। उनकी ग्रेस, पॉश्चर और कॉन्फिडेंस ने फैंस को एक बार फिर दीवाना बना दिया।

लेकिन यह रात सिर्फ उनके रैंप वॉक की वजह से ही सुर्खियों में नहीं रही। बैकस्टेज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें मलाइका की मुलाकात सलमान खान की रूमर्ड गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर से होती दिख रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि अचानक यूलिया सामने आती हैं तो मलाइका पहले चौंक जाती हैं, फिर यूलिया उन्हें प्यार से गले लगाती हैं। दोनों कुछ मिनट तक बातचीत भी करती नजर आईं।

वायरल वीडियो पर फैंस का रिएक्शन

फैंस के लिए यह मुलाकात इसलिए ज्यादा दिलचस्प रही क्योंकि मलाइका अरोड़ा का अरबाज खान से तलाक होने के बाद खान परिवार से अब ज्यादा नजदीकी नहीं दिखती। ऐसे में यूलिया और मलाइका की दोस्ताना मुलाकात देखकर लोग हैरान भी हुए और खुश भी। यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी काफी मजेदार रही। किसी ने दोनों को सिस्टर वाइब्स कहा, तो कई फैंस ने हार्ट इमोजी बनाकर उनकी बॉन्डिंग को सराहा। वहीं कुछ ने मजाक में लिखा कि ये तो ट्विस्ट है।

मलाइका और यूलिया की मुलाकात

मलाइका अरोड़ा के लुक की भी खूब तारीफ हुई। रेड ड्रेस में उनका फैशन स्टेटमेंट और फिटनेस ने फिर साबित किया कि उम्र सिर्फ एक नंबर है। यूलिया वंतूर भी इस इवेंट में बेहद एलीगेंट अवतार में नजर आईं। बैकस्टेज का यह वीडियो इंस्टाग्राम और ट्विटर पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस दोनों की इस अनएक्सपेक्टेड मुलाकात को लेकर लगातार कमेंट कर रहे हैं। कुल मिलाकर, मलाइका का रैंप वॉक और यूलिया से उनकी मुलाकात ने इस फैशन नाइट को खास बना दिया।

महाराष्ट्र के नांदेड़ में भीषण हादसा: तेज रफ्तार ट्रक और टाटा मैजिक की टक्कर, 9 लोगों की दर्दनाक मौत

बंगाल में सत्ता बदलते ही अडानी की एंट्री, जल्द शुरू होंगे ये 3 बड़े प्रोजेक्ट्स; जानें पूरी डिटेल

BRICS Summit: दिल्ली में ब्रिक्स का मंच तैयार, किस-किस देश के नेता होंगे शामिल; भारत के लिए क्या है खास?

IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू, तेजस्वी और राबड़ी समेत 9 के खिलाफ आरोप तय, राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला

बिहार में फिर एक पुल गिरा, लॉन्चर मशीन के नीचे दबे मजदूर, तेजस्वी ने BJP पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप