मलाइका अरोड़ा (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम) 
मनोरंजन

Malaika Arora की मालदीव वेकेशन फोटोज हुईं वायरल, स्विमसूट और ग्लैमरस अंदाज ने बढ़ाईं फैंस की धड़कनें

Malaika Arora Glamorous Look: मलाइका अरोड़ा इन दिनों मालदीव में लग्जरी वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं। स्विमसूट, स्पा और हेल्दी लाइफस्टाइल वाली उनकी ग्लैमरस तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

सोनाली झा

Malaika Arora Maldives Vacation: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपनी पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। अब मलाइका ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वह अपनी लग्जरी ट्रिप को एन्जॉय करती नजर आ रही हैं। दरअसल, मलाइका इन दिनों मालदीव में अपना शानदार वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं।

मलाइका का स्टाइल और फिटनेस फैंस को लगातार प्रभावित कर रहा है। मालदीव वेकेशन से सामने आई उनकी नई फोटोज में कभी वह बीच समंदर स्विमसूट पहन मस्ती करती नजर आ रही हैं, तो कभी सुकून भरे स्पा सेशन का आनंद लेती दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वेकेशन की कई झलकियां शेयर कीं। फोटोज में उनका स्टाइलिश और रिलैक्स्ड अंदाज साफ दिखाई दे रहा है।

मलाइका अरोड़ा ने जीता फैंस का दिल

मालदीव की खूबसूरत लोकेशन के बीच मलाइका कभी साइक्लिंग करती दिखीं, तो कभी स्विमिंग पूल के किनारे आराम करती नजर आईं। उन्होंने अपने दिन की शुरुआत हेल्दी ब्रेकफास्ट और नारियल पानी के साथ की। फैंस को उनका हेल्दी लाइफस्टाइल और पॉजिटिव एनर्जी काफी पसंद आ रही है। सोशल मीडिया पर उनकी फोटोज को लाखों लाइक्स मिल चुके हैं। कई यूजर्स ने उनके फिटनेस लेवल और ग्लैमरस लुक की जमकर तारीफ की है।

कैप्शन में शेयर किया खास अनुभव

मलाइका ने फोटोज के साथ एक लंबा नोट भी शेयर किया। उन्होंने लिखा कि विला में बिताई गई सुकून भरी सुबह से लेकर वेलनेस रिचुअल्स, दिल को छू लेने वाले ब्रेकफास्ट और खुद का परफ्यूम बनाने तक, हर अनुभव बेहद खास रहा। यह ऐसी जगह है जहां आप दुनिया की भागदौड़ से दूर होकर खुद को पूरी तरह रिचार्ज कर सकते हैं।

उम्र के साथ और निखर रहा है ग्लैमर

मलाइका अरोड़ा लंबे समय से फिटनेस आइकन मानी जाती हैं। योग, हेल्दी डाइट और एक्टिव लाइफस्टाइल की वजह से वह अक्सर चर्चा में रहती हैं। मालदीव से सामने आई इन फोटोज ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि बढ़ती उम्र के साथ उनका स्टाइल और चार्म और भी ज्यादा निखरता जा रहा है। फैंस लगातार उनके पोस्ट पर प्यार बरसा रहे हैं और उनकी फिटनेस को इंस्पायरिंग बता रहे हैं।

BRICS Summit 2026 LIVE: भारत मंडपम में आज सम्मेलन का दूसरा और आखिरी दिन, 10 बजे होगा सभी नेताओं का फोटो सेशन

BRICS Summit 2026: भाजपा ने गिनाए सम्मेलन के फायदे, विपक्ष के सवालों पर नेताओं का करारा जवाब

IAS Officer Suspension Rules: डीएम साहब को कौन कर सकता है सस्पेंड? किसके पास है अधिकार, जानिए पूरा नियम

UN ने BRICS को बताया अहम मंच, वित्तीय संस्थानों में सुधार पर दिया जोर, आतंकवाद पर दोहरा मापदंड न रखने की अपील

BRICS Summit: ग्लोबल गवर्नेंस में बदलाव की मांग, UNSC में सुधार के प्रस्ताव पर मिला संयुक्त राष्ट्र का समर्थन