मैं वापस आऊंगा ओटीटी रिलीज (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

जल्द ओटीटी पर दस्तक देगी इम्तियाज अली की फिल्म मैं वापस आऊंगा, जानें कब और कहां देखने मिलेगी ये कहानी

Main Wapas Aaunga: शरवरी वाघ और वेदांग रैना की सुपरहिट फिल्म मैं वापस आऊंगा जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी स्ट्रीम होने जा रही है। इस फिल्म को इम्तियाज अली ने डायरेक्ट किया था।

अपूर्वा नायक

Main Wapas Aaunga OTT Release: जब वी मेट, हाईवे और रॉकस्टार जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाने वाले इम्तियाज अली ने हाल ही में एक अनोखी कहानी दर्शकों के सामने पेश की थी। इस कहानी ने दर्शकों को सिनेमाघरों का रुख करने पर मजबूर कर दिया।

जून के महीने में ही मैं वापस आऊंगा फिल्म ने सिनेमाघरों में दस्तक दी थी, लेकिन अब खबर आ रही है कि ये फिल्म जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी देखने मिलेगी। इस फिल्म ने सिनेमाघर में भी अपना जादू बिखेरा था और अब ओटीटी पर भी इसका मैजिक चलने के लिए तैयार है। जो दर्शक इसे थिएटर में नहीं देख पाए अब वे इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं।

ओटीटी में कदम रखेगी मैं वापस आऊंगा

सिनेमाघर में जबरदस्त कमाई करने के बाद मैं वापस आऊंगा ओटीटी की दुनिया में भी कदम रखने के लिए तैयार है। मेकर्स ने भी इस बात को लेकर आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है कि फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दिखायी देने वाली है। मेकर्स ने इस फिल्म के ओटीटी रिलीज से भी पर्दा हटा दिया है। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अगस्त के महीने में रिलीज होने जा रही है।

नेटफ्लिक्स पर दिखेगी मैं वापस आऊंगा

इम्तियाज अली की फिल्म मैं वापस आऊंगा देश और दुनिया के सबसे बड़े प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाली है। मेकर्स के अनुसार इसे अगस्त महीने के शुरुआती हफ्ते में रिलीज करने का फैसला लिया गया है। ये फिल्म 7 अगस्त से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाली है।

बंटवारे के दर्द से जुड़ी कहानी

अगर इस फिल्म की कहानी की बात की जाए तो ये फिल्म 1947 की पृष्ठभूमि पर आधारित लव स्टोरी है। इस फिल्म में भारत और पाकिस्तान के बंटवारे का वो मंजर देखने मिला है, जिसने सभी ऑडियंस को झंझोर के रख दिया है। इस फिल्म में दिखाया गया है कि बंटवारे के कई सालों बाद भी प्यार पर कभी धूल नहीं चढ़ती।

मैं वापस आऊंगा स्टारकास्ट

इस फिल्म में नसीरुद्दीन शाह ने बुजुर्ग का किरदार निभाया है, तो वहीं दिलजीत दोसांझ ने उनके पोते का दमदार किरदार निभाया है। इसके अलावा इस फिल्म में शरवरी वाघ, वेदांग रैना और रजत कपूर ने भी अहम भूमिका निभायी है।

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा

किसानों को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा, MSP में बढ़ोतरी की मंजूरी; ₹2.79 लाख करोड़ के पैकेज का ऐलान

पंजाब में चिट्टे पर गरमाई सियासत! शाह का मान पर वार, बोले- पंजाब को नशा मुक्त करके रहेंगे

उमर खालिद और शरजील इमाम को फिर झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने जमानत अर्जी की खारिज