दिलजीत-शरवरी की लव स्टोरी को मिला दर्शकों का प्यार, 'Main Vaapas Aaunga', ने किया शानदार आगाज

Imtiaz Ali Movie Main Vaapas Aaunga: मशहूर फिल्म डायरेक्टर इम्तियाज अली की नई फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' रिलीज हो चुकी है, जिसने पहले दिन शानदार प्रदर्शन करते हुए 1.15 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है।
Imtiaz Ali Main Vaapas Aaunga movie
वेदांग रैना और शरवरी वाघ (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Main Vaapas Aaunga Box Office Collection: फिल्म प्रेमियों के लिए ये हफ्ता बेहद रोमांचक साबित हो रहा है, इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर एक साथ कई बड़ी फिल्में आमने-सामने खड़ी हैं। बीते शुक्रवार को सिनेमा घरों में किसी एक या दो नहीं, बल्कि पूरी 6 फिल्मों ने एक साथ एंट्री मारी है, जिससे दर्शकों के सामने मनोरंजन के कई ऑप्शन मौजूद हैं। इस बड़े महामुकाबले के बीच सबसे ज्यादा चर्चा मशहूर फिल्म डायरेक्टर इम्तियाज अली की नई फिल्म को लेकर हो रही है।

फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' अब दर्शकों के बीच पहुंच चुकी है और इसे लेकर बॉक्स ऑफिस पर अच्छा-खासा बज देखने को मिल रहा है। इस बड़े क्लैश के बावजूद फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाने का साफ संकेत दे दिया है। जब कई फिल्में एक साथ रिलीज होती हैं, तो स्क्रीन और दर्शकों का बंटवारा होना लाज़मी है, लेकिन इस फिल्म ने उम्मीद के मुताबिक बेहतरीन शुरुआत की है। फिल्म ने पहले ही दिन टिकट खिड़की पर शानदार कमाई करते हुए लगभग 1.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

वेदांग और दिलजीत की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल

फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' की सबसे बड़ी यूएसपी फिल्म की स्टारकास्ट और बेहतरीन म्यूजिक को माना जा रहा है। फिल्म में युवा एक्टर वेदांग रैना और रॉकस्टार दिलजीत दोसांझ अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। इसी के साथ ही फिल्म के गानों की जिम्मेदारी दिग्गज संगीतकार ए आर रहमान ने संभाली है, जिनके जादुई गानों ने कहानी में चार चांद लगा दिए हैं।

गवर्नर फिल्म से मिल रही कड़ी टक्कर

बॉक्स ऑफिस का ये रास्ता इस फिल्म के लिए इतनी आसान भी नहीं होने वाला है क्योंकि मैदान में कई और धुरंधर भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का सीधा मुकाबला एक्टिंग के महारथी मनोज बाजपेई की फिल्म 'गवर्नर' से हो रहा है, जो रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा बिखेर रही है।

सोशल मीडिया और सिनेमाघरों से आ रही शुरुआती प्रतिक्रियाओं में दर्शक मनोज बाजपेई की फिल्म को 'देसी धुरंधर' बताकर काफी तारीफ कर रहे हैं। ऐसे में यह देखना बेहद दिलचस्प होगा कि अब आने वाले दिनों में यह मुकाबला क्या मोड़ लेता है और कौन सी मूवी दर्शकों के दिलों पर राज करने में सफल होती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com