प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘द ब्लफ’ के ट्रेलर पर आया महेश बाबू का रिएक्शन (फोटो- सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा के एक्शन अवतार पर फिदा हुए महेश बाबू, ‘द ब्लफ’ के ट्रेलर को बताया दमदार

Mahesh Babu Reaction: प्रियंका चोपड़ा की एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘द ब्लफ’ के ट्रेलर ने सभी का ध्यान खींचा है। महेश बाबू ने सोशल मीडिया पर ट्रेलर की जमकर तारीफ करते हुए प्रियंका को दमदार बताया।

सोनाली झा

Priyanka Chopra The Bluff Trailer: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी दमदार पहचान बना चुकीं प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उनकी आने वाली एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘द ब्लफ’ का ट्रेलर हाल ही में रिलीज़ हुआ, जिसे दर्शकों के साथ-साथ साउथ सिनेमा के सुपरस्टार महेश बाबू से भी जबरदस्त सराहना मिली है। महेश बाबू ने सोशल मीडिया के जरिए ट्रेलर पर रिएक्शन देते हुए प्रियंका की जमकर तारीफ की है, जिसके बाद यह फिल्म और भी ज्यादा चर्चा में आ गई है।

महेश बाबू ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी सेक्शन पर ‘द ब्लफ’ के ट्रेलर की क्लिप शेयर करते हुए लिखा, “ट्रेलर बहुत अच्छा लगा। प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर दमदार और मजबूत अंदाज में नजर आ रही हैं।” इसके साथ ही उन्होंने प्रियंका को अटल और मजबूत बताया और फिल्म की पूरी टीम को 25 फरवरी के लिए शुभकामनाएं दीं। महेश बाबू की यह तारीफ सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और फैंस इसे दोनों सितारों के बीच आपसी सम्मान का खूबसूरत उदाहरण बता रहे हैं।

प्रियंका चोपड़ा की द ब्लफ

‘द ब्लफ’ एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसमें प्रियंका चोपड़ा ‘ब्लडी मैरी’ नाम की एक रहस्यमयी महिला का किरदार निभा रही हैं। यह किरदार एक पूर्व समुद्री डाकू का है, जो अपने अतीत और वर्तमान के बीच संघर्ष करती नजर आती है। ट्रेलर में प्रियंका का जबरदस्त एक्शन, इमोशनल गहराई और स्क्रीन प्रेज़ेंस साफ झलकती है, जिसने दर्शकों की उम्मीदें काफी बढ़ा दी हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया पर इसे लेकर पॉजिटिव रिएक्शंस की बाढ़ आ गई है। यह फिल्म 25 फरवरी को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज़ होने जा रही है।

प्रियंका चोपड़ा का वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा आने वाले समय में एस.एस. राजामौली की मेगा बजट फिल्म ‘वाराणसी’ में भी नजर आएंगी, जिसमें उनके साथ महेश बाबू मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। इस फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन और प्रकाश राज जैसे दिग्गज कलाकार भी शामिल हैं। हाल ही में प्रियंका का लुक भी सामने आया था, जिसमें वह पीली साड़ी में बंदूक थामे नजर आई थीं। माना जा रहा है कि यह फिल्म साल 2027 में रिलीज़ हो सकती है। इसके अलावा, खबरें यह भी हैं कि प्रियंका चोपड़ा ‘कृष-4’ का भी हिस्सा हो सकती हैं।

BRICS Summit 2026 LIVE: भारत पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, PM मोदी की इथियोपिया-मलेशिया से अहम बैठक

BRICS Summit 2026 LIVE: भारत पहुंचे शी जिनपिंग; PM नरेंद्र मोदी की इथियोपिया-मलेशिया के साथ बैठक

टीएमसी के नाम और चिन्ह विवाद पर आज आ सकता है फैसला, दिल्ली में चुनाव आयोग की दोनों गुटों के साथ बैठक

J&K Terror Probe: NIA की कश्मीर में 7 जगहों पर छापेमारी, पाकिस्तान लिंक और OGW नेटवर्क की जांच तेज

जम्मू-कश्मीर में NIA का बड़ा एक्शन, तीन जिलों में 7 ठिकानों पर छापेमारी; आतंकी साजिश की हो रही जांच