महावतार नरसिम्हा ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल 
मनोरंजन

Mahavatar Narsimha OTT: महावतार नरसिम्हा ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, अब नेटफ्लिक्स पर हुआ प्रीमियर

Mahavatar Narsimha on Netflix: निर्देशक अश्विन कुमार की एनिमेटेड फिल्म महावतार नरसिम्हा ने जुलाई 2025 में ₹300 करोड़ से अधिक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर तहलका मचाया था, अब ओटीटी पर रिलीज हो गई है।

सोनाली झा

Mahavatar Narsimha OTT Release: भारतीय पौराणिक कथाओं पर आधारित निर्देशक अश्विन कुमार की एनिमेटेड फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा’ अब सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है। जुलाई 2025 में रिलीज हुई इस फिल्म ने महज छोटे बजट में बनने के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर ₹300 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर सबको चौंका दिया था। दर्शकों ने इसकी दमदार कहानी, लाजवाब विजुअल्स और बैकग्राउंड स्कोर की खूब सराहना की।

स्ट्रीमिंग दिग्गज नेटफ्लिक्स इंडिया ने आधिकारिक घोषणा कर दी है कि ‘महावतार नरसिम्हा’ अब 19 सितंबर से स्ट्रीम होगी। फिल्म को दोपहर 12:30 बजे से दर्शक देख पाएंगे। सिनेमाघरों में यह अनुभव न ले पाने वाले दर्शक अब अपने घरों में इस विजुअल ट्रीट का आनंद ले सकते हैं। यह फिल्म प्रह्लाद और दानव राजा हिरण्यकश्यपु की कथा पर आधारित है। जब अत्याचार अपनी चरम सीमा पर पहुंचता है, तो भगवान विष्णु अपने नरसिंह अवतार में प्रकट होकर अधर्म का नाश करते हैं।

निर्देशक का विजन

अश्विन कुमार का कहना है कि भारतीय पौराणिक कथाओं को बड़े स्तर पर दिखाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक फिल्म नहीं है, बल्कि हमारे इतिहास और संस्कृति की प्रतिध्वनि है। इन कहानियों को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना ही मेरा उद्देश्य है। एनिमेशन क्वालिटी और ध्वनि प्रभाव इसे बच्चों और बड़ों दोनों के लिए एक यादगार अनुभव बनाते हैं।

महावतार यूनिवर्स की शुरुआत

‘महावतार नरसिम्हा’ केवल एक फिल्म नहीं बल्कि एक बड़े महावतार सिनेमैटिक यूनिवर्स की शुरुआत है। इस फ्रैंचाइजी में भगवान विष्णु के दस अवतारों को सात भागों में प्रस्तुत किया जाएगा। अगली किस्त ‘महावतार परशुराम’ 2027 में रिलीज होगी, जिसके बाद क्रमशः ‘महावतार रघुनंदन’ (2029), ‘महावतार धावकादेश’ (2031), ‘महावतार गोकुलानंद’ (2033) और ‘महावतार कल्कि’ (2035-2037) दर्शकों तक पहुंचेगी।

महावतार नरसिम्हा की कहानी

भारतीय एनीमेशन फिल्‍मों की श्रेणी में महावतार नरसिम्हा की गुणवत्‍ता पिछली फिल्‍मों की तुलना में बहुत बेहतर है। यह दर्शाता है कि पौराणिक कथाओं और उसमें निहित संदेश को भव्यता के साथ आधुनिक तकनीक की मदद से कहा जा सकता है। खास तौर पर जेन जी (युवा पीढ़ी) को अपनी जड़ों से परिचित कराने के लिए यह शानदार फिल्‍म है।

भारत में आएं और निवेश करें...अमेरिकी मैन्युफैक्चरर्स से बोले मंत्री पीयूष गोयल, SME पार्टनरशिप का दिया न्योता

CAFE-III Norms: 2027 से बदलेंगे कारों के फ्यूल एफिशिएंसी नियम, जानें नई गाड़ियों पर क्या होगा असर

अंबानी के नाम से BJP को कोसती थी सपा, अब रिलायंस के प्रेसिडेंट को ही दिया राज्यसभा टिकट, कौन हैं धनराज नथवानी?

पद्म भूषण क्यों...उन्हें भारत रत्न देकर राष्ट्रपति बना दो! CEC को लेकर BJP नेता के बयान पर CM अब्दुल्ला का तंज

पश्चिमी चंपारण के बगहा में पहुंचे पप्पू यादव, बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री; सरकार पर उठाए गंभीर सवाल