द डायरी ऑफ मणिपुर का ट्रेलर (फोटो- सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ का ट्रेलर, जानें कब रिलीज होगी फिल्म

The Diary of Manipur Trailer Out: महाकुंभ से वायरल हुई मोनालिसा की डेब्यू फिल्म द डायरी ऑफ मणिपुर का ट्रेलर प्रयागराज में लॉन्च किया गया। यह इमोशनल लव स्टोरी अप्रैल के पहले हफ्ते में रिलीज हो सकती है।

सोनाली झा

The Diary of Manipur Trailer Release Date: महाकुंभ से वायरल होकर देशभर में पहचान बनाने वाली मोनालिसा अब बड़े पर्दे पर अपने अभिनय का जादू बिखेरने के लिए तैयार हैं। उनकी डेब्यू फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ का ट्रेलर मंगलवार को प्रयागराज में भव्य तरीके से रिलीज किया गया। खास बात यह रही कि ट्रेलर लॉन्च के लिए फिल्म की पूरी टीम प्रयागराज पहुंची और एक निजी होटल में इस खास इवेंट का आयोजन किया गया।

फिल्म के निर्देशक सनोज मिश्रा ने इस मौके पर बताया कि इस फिल्म की शुरुआत प्रयागराज की धरती से हुई थी, इसलिए ट्रेलर लॉन्च भी यहीं से किया गया। उन्होंने कहा कि ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ करीब 10 करोड़ रुपये के बजट में बनी है और इसे तैयार होने में लगभग एक साल का वक्त लगा है। यह एक इमोशनल लव स्टोरी है, जिसमें मोनालिसा के साथ प्रयागराज के अभिनेता अभिषेक तिवारी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

फिल्म की कहानी

सनोज मिश्रा ने बताया कि यह फिल्म अप्रैल के पहले हफ्ते में सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। करीब ढाई घंटे की इस फिल्म में चार से पांच गाने हैं, जो कहानी को और भी मजबूत बनाते हैं। फिल्म की कहानी दिल्ली से शुरू होकर नॉर्थ ईस्ट के मणिपुर तक जाती है। इसकी शूटिंग मणिपुर, उत्तराखंड और नेपाल में की गई है, जिसमें करीब 80 फीसदी शूटिंग उत्तराखंड, 5 फीसदी नेपाल और बाकी मणिपुर में हुई है।

ट्रेलर लॉन्च भावुक हुई मोनालिसा

ट्रेलर लॉन्च के दौरान मोनालिसा ने भावुक होते हुए कहा कि इस फिल्म में काम करना उनके लिए सपने के सच होने जैसा है। उन्होंने बताया कि उन्हें हिंदी नहीं आती थी और वह ज्यादा पढ़ी-लिखी भी नहीं हैं, लेकिन इस फिल्म के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की। मोनालिसा ने निर्देशक सनोज मिश्रा का आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने एक आम लड़की को बड़े पर्दे तक पहुंचाया। साथ ही उन्होंने अपनी ख्वाहिश भी साझा की कि वह अपने गांव में एक स्कूल खोलना चाहती हैं और अपनी छोटी बहन को कलेक्टर बनते देखना चाहती हैं।

मोनालिसा की अपकमिंग फिल्म

मोनालिसा ने यह भी बताया कि उनकी एक तेलुगु फिल्म ‘लाइफ’ भी पूरी हो चुकी है, जो जल्द रिलीज होगी। इसके अलावा वह कुछ और प्रोजेक्ट्स पर भी काम कर रही हैं। फिल्म में मोनालिसा के अपोजिट नजर आने वाले अभिनेता अभिषेक तिवारी ने उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ की। वहीं को-एक्टर अमित राव ने बताया कि यह उनकी पहली फिल्म है और इससे पहले वह थिएटर करते रहे हैं।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज