महाकुंभ में अनूप जलोटा के साथ लॉन्च हुआ हेमा मालिनी का गाना 
मनोरंजन

महाकुंभ के लिए सिंगर बनी हेमा मालिनी, अनूप जलोटा के संग गया भजन

बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी की आवाज अब महाकुंभ 2025 में गूंजने वाली है। अनूप जलोटा के साथ मिलकर हेमा मालिनी ने भजन गाया है। महाकुंभ के पावन अवसर पर भजन की सीरीज को लांच किया गया।

अनिल सिंह

मुंबई: भजन सम्राट कहे जाने वाले अनूप जलोटा और बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल ने महाकुंभ के अवसर पर अपने भजन गीतों की श्रृंखला को लांच किया है। इस भजन गीत में अनूप जलोटा, हेमा मालिनी और विशाल अग्रवाल की आवाज है। भजन गीत लॉन्च कार्यक्रम के दौरान उनके साथ भजन गायिका अनुराधा पौडवाल भी नजर आ रही हैं। इस भजन सीरीज में महाकुंभ आरती, गंगा आरती और प्रार्थना भजन शामिल है। इस भजन सीरीज को गीतकार और कवि नारायण अग्रवाल ने लिखा है। इस मौके पर सभी ने अपने-अपने विचार साझा किये।

अनूप जलोटा ने बताया कि हम सब अपने प्रतिभा को लेकर महाकुंभ में शामिल हुए हैं। इन गीतों को सुनने के लिए उन्होंने श्रोताओं से अनुरोध किया। इतना ही नहीं महाकुंभ के पावन अवसर पर अनूप जलोटा ने अपना गीत भी लोगों को सुनाया। हेमा मालिनी ने गीत के अनुभवों के बारे में बात की और बताया कि ऐसी दिव्या रचना का हिस्सा बनना उनके लिए बेहद आध्यात्मिक अनुभव रहा।

उन्होंने यह उम्मीद भी जताई कि इस गाने को लोग पसंद करेंगे। यह भजन गीत महाकुंभ के दौरान लोगों को जरूर पसंद आएगा। क्योंकि यह हमारी संस्कृति से जुड़ा हुआ है।

अनुराधा पौडवाल ने गीत के बारे में कहा कि गीतकार कवि नारायण अग्रवाल ने इसे बेहद आध्यात्मिक भाव से लिखा है और सरल भाषा के साथ यह लोगों तक आसानी से पहुंचेगा। गीतकार कवि नारायण अग्रवाल ने कहा की आरती और भजन की प्रत्येक पंक्ति ईश्वर को भेंट है। मुझे उम्मीद है कि यह सुनने वाले लोगों को न सिर्फ पसंद आएगा बल्कि उनकी आध्यात्मिक यात्रा को सुखद बनाएगा।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा