अमृतसर में कंगना रनौत की इमरजेंसी पर बवाल, सिनेमाघरों के बाहर तैनात हुए सुरक्षाकर्मी

कंगना रनौत की फिल्म लंबे समय के बाद सिनेमाघर में रिलीज हुई है। फिल्म विवादों के चलते कई बार पोस्टपोन हुई। लेकिन रिलीज होने के बाद भी पंजाब में फिल्म को लेकर विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहा है।
Protest Against Kangana Ranaut Film Emergency in Amritsar
रनौत की इमरजेंसी फिल्म को लेकर पंजाब में बवाल
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: कंगना की फिल्म इमरजेंसी रिलीज होने के बाद भी विवादों में घिर गई है। पंजाब के अमृतसर में फिल्म को लेकर सड़क पर विरोध प्रदर्शन देखने को मिला है। इसके चलते फिल्म के कई शोज को इस इलाके में कैंसिल किया गया है। 17 जनवरी को कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी देश भर के थिएटरों में रिलीज हुई है। देशभर में दर्शक सिनेमा लवर्स डे के मौके पर किफायती टिकट और कंगना की फिल्म का लुत्फ उठा रहे हैं। तो वही पंजाब में फिल्म की रिलीज पर बवाल हो गया, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने पंजाब सरकार से सभी सिनेमा हॉल में फिल्म इमरजेंसी पर तत्काल प्रतिबंध लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि अगर यह फिल्म पंजाब में रिलीज हुई तो हम इसका कड़ा विरोध करेंगे। सुरक्षा के लिए सिनेमाघरों के बाहर सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे हैं।

पंजाब के कई सिनेमाघर में कंगना रनौत की फिल्म रिलीज होने पर विरोध किया गया है। न्यूज़ एजेंसी 'एएनआई' ने अमृतसर के 'एसएचओ' बलजिंदर सिंह औलख के हवाले से रिपोर्ट में दावा किया है कि इमरजेंसी की स्क्रीनिंग रोकने के अनुरोध के बाद पुलिस ने सिनेमाघरों के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी है। सिनेमाघरों के तरफ से बयान दिया गया है कि इमरजेंसी का आज कोई भी शो रिलीज नहीं हो रहा है। लेकिन कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए वहां पर सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है।

कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन पर आधारित फिल्म है। जिसमें इंदिरा गांधी के शासनकाल में लगे आपातकाल को दिखाया गया है फिल्म में सिख समुदाय को लेकर कुछ दृश्य ऐसे हैं, जिससे समुदाय को आपत्ति है और उन्होंने फिल्म रिलीज होने के पहले ही अपनी नाराजगी व्यक्त की थी। फिल्म 2024 में ही रिलीज होने वाली थी लेकिन विवादों के चलते इसे पोस्टपोन किया गया। इतना ही नहीं इसकी रिलीज डेट सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट ना मिलने की वजह से भी एक बार आगे बढ़ चुकी है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com