माधुरी दीक्षित (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

Madhuri Dixit School Story: माधुरी दीक्षित को शरारत के चक्कर में खानी पड़ी थी बेंत, एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा

Madhuri Dixit Childhood: माधुरी दीक्षित ने क्विज शो में अपने स्कूल के दिनों का मजेदार किस्सा सुनाया। एक्ट्रेस को शरारत करने पर बेंत से मार पड़ी थी और वह गणित की सख्त टीचर से डरती थीं।

सोनाली झा
बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित अपनी शानदार अदाकारी और डांस के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं। लेकिन बचपन में वह भी आम बच्चों की तरह शरारतें किया करती थीं। हाल ही में एक क्विज शो के दौरान माधुरी ने अपने स्कूल के दिनों का एक मजेदार किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि एक बार क्लास में हंगामा करने की वजह से टीचर ने उनकी बेंत से पिटाई कर दी थी।
माधुरी के बचपन का यह किस्सा शो में तब सामने आया, जब पुणे की कंटेस्टेंट अमृता डाले ने उनसे पढ़ाई और स्कूल से जुड़े सवाल पूछे। अमृता ने पूछा कि क्या कभी किसी टीचर ने उन्हें स्कूल में सजा दी थी? इस पर माधुरी ने हंसते हुए बताया कि एक बार उन्होंने और उनके दोस्तों ने क्लास में इतना हंगामा किया कि टीचर नाराज हो गईं।
माधुरी ने बताया कि गुस्से में टीचर बेंत लेकर क्लास में आईं और सभी बच्चों को एक-एक बार मारा। अभिनेत्री ने उस घटना को याद करते हुए बताया कि बेंत की पहली मार पड़ने के बाद करीब दो सेकंड तक दर्द महसूस नहीं होता। वह जगह सुन्न हो जाती है और फिर कुछ सेकंड बाद तेज दर्द शुरू होता है। इस दौरान उन्होंने बेंत पड़ने की आवाज की नकल भी की, जिसे सुनकर वहां मौजूद लोग हंसने लगे।
माधुरी ने बातचीत में यह भी बताया कि उन्हें स्कूल में गणित बिल्कुल पसंद नहीं था। इसकी वजह उनकी सख्त मैथ्स टीचर थीं। अभिनेत्री के मुताबिक, टीचर का क्लास में आने का अंदाज ही ऐसा था कि सभी बच्चे उनसे डरते थे। गणित की क्लास का नाम सुनते ही उनके मन में डर बैठ जाता था और वह सोचने लगती थीं कि अब न जाने क्या होगा।
माधुरी दीक्षित ने मुंबई के अंधेरी इलाके में अपनी स्कूली पढ़ाई पूरी की थी। इसके बाद उन्होंने माइक्रोबायोलॉजी में उच्च शिक्षा हासिल की। बचपन से ही उन्हें डांस का बहुत शौक था। उन्होंने कम उम्र में कथक सीखना शुरू कर दिया था और कई वर्षों तक इसकी ट्रेनिंग ली। आगे चलकर डांस उनकी पहचान का अहम हिस्सा बन गया।
माधुरी दीक्षित ने अपनी मेहनत और शानदार प्रतिभा के दम पर हिंदी सिनेमा में खास मुकाम हासिल किया। उनकी अदाकारी, डांस और खूबसूरती के लाखों लोग दीवाने हैं। हालांकि, उनके स्कूल के दिनों का यह किस्सा बताता है कि पर्दे पर हमेशा आत्मविश्वास से नजर आने वाली माधुरी भी कभी गणित की क्लास से डरती थीं और दोस्तों के साथ शरारतें किया करती थीं।

Rajasthan Panchayat Election Result 2026: पंचायत चुनाव में कांग्रेस आगे, BJP को झटका; कई दिग्गज भी हारे

देश में चल रही 32 फर्जी यूनिवर्सिटी, दिल्ली टॉप पर; कहीं आप भी तो नहीं लेने जा रहे एडमिशन? ऐसे जांचें मान्यता

PM मोदी से मिले CM धामी, उत्तराखंड के लिए रखीं कई बड़ी मांगें; एक्सप्रेस-वे और परियोजनाओं के लिए मांगी मंजूरी

Cyclone Akvan Live: चक्रवात अकवान तट से टकराया, अलर्ट के बावजूद जगन्नाथ मंदिर पहुंचे श्रद्धालु

राजस्थान पंचायत चुनाव में मंत्री की पत्नी-बेटे हारे, DIG की पत्नी भी नहीं बचा सकीं सीट; कांग्रेस का दबदबा