माधुरी दीक्षित और डॉ. श्रीराम नेने (फोटो- सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

माधुरी दीक्षित पति के लिए बन गई थीं कुक, प्रॉन्स बनाते हुए कर दी थी ये गलती

माधुरी दीक्षित ने शादी के बाद अमेरिका में पति डॉ. श्रीराम नेने के लिए घरेलू ज़िंदगी अपनाई। एक इंटरव्यू में माधुरी ने बताया कि वह रोज़ सुबह 5:30 बजे उठकर पति के लिए नाश्ता बनाती थीं।

सोनाली झा

Madhuri Dixit Making Prawns: बॉलीवुड की 'धक-धक गर्ल' माधुरी दीक्षित सिर्फ एक बेहतरीन अदाकारा ही नहीं, बल्कि एक समर्पित पत्नी भी हैं। उन्होंने जब अपने करियर के चरम पर शादी का फैसला किया, तो यह उनके फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं था। माधुरी ने अमेरिका के कार्डियोथोरेसिक सर्जन डॉ. श्रीराम नेने से विवाह किया और फिल्म इंडस्ट्री से एक लंबा ब्रेक लेकर अमेरिका चली गईं।

माधुरी दीक्षित ने अमेरिका में एक पूरी तरह से नई जिंदगी की शुरुआत की, जिसमें वे एक परफेक्ट हाउसवाइफ की भूमिका में नजर आईं। एक पुराने इंटरव्यू में माधुरी दीक्षित ने इस नए जीवन के बारे में खुलकर बात की थी। माधुरी ने बताया कि शादी के बाद अमेरिका में रहते हुए वे हर दिन सुबह 5:30 बजे उठकर अपने पति के लिए नाश्ता तैयार करती थीं।

डॉ. नेने को काम पर भेजने के बाद माधुरी थोड़ा आराम करती थीं और फिर दिन की बाकी कामों में लग जाती थीं। इस दौरान उन्होंने कुकिंग में भी हाथ आजमाया और खुद खाना बनाना सीखा। माधुरी बताती हैं कि वह अपने साथ एक इंडियन कुकबुक लेकर अमेरिका गई थीं ताकि वहां इंडियन फूड बना सकें। एक किस्सा शेयर करते हुए माधुरी ने बताया कि एक बार उन्होंने डॉ. नेने के लिए मसाला प्रॉन्स बनाए।

लेकिन अमेरिका में मिलने वाले प्रॉन्स पहले से पके हुए होते हैं, इसका उन्हें अंदाजा नहीं था। माधुरी दीक्षित ने प्रॉन्स को इतना ज्यादा पका दिया कि वे रबड़ जैसे हो गए। हालांकि, डॉ. नेने ने उस खाने की तारीफ की और उसे बिना किसी शिकायत के खा लिया। माधुरी ने कहा कि शादी के बाद का ये अनुभव उनके लिए एक नया और सुंदर अध्याय था।

माधुरी दीक्षित ने न केवल अपने जीवनसाथी के साथ मजबूत रिश्ता बनाया, बल्कि खुद को घरेलू जिंदगी में ढालने का प्रयास भी किया। चाहे झींगे ओवरकुक हो गए हों या दाल में नमक कम पड़ा हो, डॉ. नेने हमेशा माधुरी के प्रयासों की सराहना करते थे। माधुरी दीक्षित का यह अनुभव यह साबित करता है कि एक स्टार भी साधारण जीवन जी सकता है और अपने निजी रिश्तों को खास बनाने के लिए दिल से कोशिश करता है।

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी