सामंथा रुथ प्रभु (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Maa Inti Bangaaram Day 5: सामंथा रुथ प्रभु का फिर दिखा स्टारडम, फिल्म ने 5 दिनों में कमाए इतने करोड़

Samantha Movie Maa Inti Bangaaram: फेमस एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु की नवीनतम फिल्म 'मां इंती बंगारम' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता के नए रिकॉर्ड तैयार कर रही है।

यति सिंह

Maa Inti Bangaaram Collection Day 5: साउथ फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु एक बार फिर सिनेमाघरों में अपनी अदाकारी का लोहा मनवा रही हैं। उनकी नई फिल्म 'मां इंती बंगारम' को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है, जिसके चलते इस फिल्म ने सिनेमाघरों में धाकड़ कमाई का सिलसिला शुरू कर दिया है। फिल्म समीक्षकों से लेकर आम दर्शक तक, हर कोई इस फिल्म की कहानी और सामंथा की एक्टिंग की जमकर तारीफ कर रहा है।

डायरेक्टर नंदिनी रेड्डी के डायरेक्शन में तैयार हुई यह फिल्म पिछले शुक्रवार को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। रिलीज के पहले दिन से ही फिल्म को लेकर दर्शकों में एक अलग तरह का क्रेज देखा गया। सामंथा की बेहतरीन स्क्रीन प्रेजेंस और मजबूत पटकथा के तालमेल ने सिनेमाघरों में दर्शकों की भारी भीड़ खींचने का काम किया है। यही वजह है कि शुरुआती 5 दिनों के अंदर ही इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सफलता का झंड़ा लहरा दिया है।

वीकडेज में भी कायम रहा जलवा

वीकेंड बीतने के बाद अक्सर फिल्मों की कमाई में भारी गिरावट दर्ज की जाती है। सोमवार को कामकाजी दिन होने के कारण फिल्म 'मां इंती बंगारम' के कलेक्शन में भी थोड़ी कमी जरूर देखने को मिली, लेकिन इसके बावजूद फिल्म की पकड़ सिनेमाघरों में बेहद मजबूत बनी रही। वीकडेज में भी दर्शकों का सिनेमाघरों तक आना यह साबित करता है कि फिल्म की कहानी लोगों के दिलों को छूने में पूरी तरह कामयाब रही है।

5 दिनों की कमाई ने चौंकाया सबको

फिल्म 'मां इंती बंगारम' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो इसने बेहद कम समय में एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। महज 5 दिनों के सफर में इस फिल्म ने भारत में 30 करोड़ रुपये से ज्यादा की शानदार कमाई कर ली है। इस बेहतरीन कलेक्शन के साथ ही सामंथा की इस फिल्म ने हाल ही में रिलीज हुई कई अन्य बड़ी फिल्मों के पुराने रिकॉर्ड्स को भी पीछे छोड़ दिया है।

फिल्म फिल्म 'मां इंती बंगारम' की इस लगातार बढ़ती पॉपुलरेटी को देखते हुए यह साफ है कि आने वाले दिनों में भी इसकी कमाई की रफ्तार थमने वाली नहीं है। सामंथा रुथ प्रभु की एक्टिंग और डायरेक्टर नंदिनी रेड्डी के डायरेक्शन की जुगलबंदी ने एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर एक सफल कहानी लिख दी है। फिल्म की इस कामयाबी से न सिर्फ मेकर्स बल्कि सामंथा के फैंस भी बेहद उत्साहित नजर आ रहे हैं।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन