सामंथा रुथ प्रभु (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Maa Inti Bangaaram BO Collection: 'मां इंती बंगारम' ने किया शानदार प्रदर्शन, 7वें दिन बरकरार रहा क्रेज

Samantha Ruth Prabhu Film Collection: सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म 'मां इंटि बंगारम' ने 7वें दिन भारत में 2.65 करोड़ का कलेक्शन किया, जिससे फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 59.53 करोड़ रुपये पहुंच गया है।

यति सिंह

Maa Inti Bangaaram BO Collection Day 7: साउथ सिनेमा की फेमस एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों अपनी बेहतरीन एक्टिंग को लेकर हर तरफ छाई हुई हैं। उनकी नई फिल्म 'मां इंटि बंगारम' को लेकर दर्शकों के बीच एक अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है। हालांकि वीकडे में फिल्म के कलेक्शन में थोड़ी धीमी रफतार देखी गई थी, लेकिन पहले हफ्ते के आखिरी दिन फिल्म ने जिस तरह से रफ्तार पकड़ी है बीते गुरूवार को फिल्म के कारोबार में करीब 6% का उछाल दर्ज किया गया है।

रिलीजिंग के 7वें दिन की बात करें तो फिल्म 'मां इंटि बंगारम' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए 2.65 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। यह आंकड़ा बीते बुधवार की कमाई से कहीं बेहतर है क्योंकि उस दिन फिल्म ने 2.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। गुरुवार को देश भर के सिनेमाघरों में फिल्म के कुल 2,571 शोज चलाए गए थे। फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन अब 35.85 करोड़ रुपये पहुंच गया है, जबकि टैक्स मिलाकर इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 41.43 करोड़ रुपये हो चुका है।

विदेशी बाजारों में भी फिल्म ने गाड़े सफलता के झंडे

सामंथा की पॉपुलरिटी सिर्फ देश तक ही सीमित नहीं है बल्कि सात समंदर पार भी उनका जादू फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। रिलीजिंग के 7वें दिन इस फिल्म ने विदेशी बाजारों से करीब 75 लाख रुपये की कमाई की है। विदेशी बाजार हुई इस कमाई को मिलाकर अब तक फिल्म का कुल ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 18.10 करोड़ रुपये हो गया है। अब अगर हम भारत और विदेश दोनों की कुल कमाई को जोड़ दें तो फिल्म 'मां इंटि बंगारम' का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 59.53 करोड़ रुपये हो चुका है। यह फिल्म अब 60 करोड़ रुपये के ऐतिहासिक क्लब में शामिल होने से कुछ ही कदम दूर रह गई है।

अलग-अलग भाषाओं में दर्शकों का कैसा रहा रिस्पॉन्स

फिल्म 'मां इंटि बंगारम' के तेलुगु वर्जन ने 7वें दिन 2.50 करोड़ रुपये का तगड़ा कलेक्शन किया है, वहीं तमिल वर्जन से फिल्म के खाते में 15 लाख रुपये आए हैं। सिनेमाघरों में सीटों की बुकिंग की बात करें तो तेलुगु शोज में पूरे दिन करीब 25.46 प्रतिशत दर्शकों की मौजूदगी दर्ज की गई। सबसे दिलचस्प बात यह रही कि रात के शोज आते-आते यह आंकड़ा बढ़कर 35.08 फीसदी तक पहुंच गया। इसके मुकाबले तमिल शोज में दर्शकों की संख्या में लगभग 18.92 फीसदी के आसपास दर्ज की गई है।

मेगास्टार चिरंजीवी ने की फिल्म की तारीफ

सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म 'मां इंटि बंगारम' की लगातार बढ़ती सफलता के बीच इसे एक बहुत बड़ा सहारा तब मिला जब तेलुगु सिनेमा के दिग्गज एक्टर चिरंजीवी ने खुद इस फिल्म को देखा। फिल्म देखने के बाद पोस्ट शेयर करते हुए पूरी टीम की जमकर तारीफ की है।

एक्टर चिरंजीवी ने लिखा कि यह एक बेहद दिलचस्प फिल्म है, जिसमें निर्देशक नंदिनी रेड्डी ने संयुक्त परिवार की पृष्ठभूमि के साथ एक्शन और भावनाओं का बहुत ही खूबसूरत तालमेल बैठाया है। उन्होंने सामंथा की तारीफ करते हुए कहा कि साड़ी पहनकर उनके द्वारा किए गए एक्शन सीन्स वाकई काबिले तारीफ हैं। इसके साथ ही उन्होंने सामंथा और राज को उनके जीवन के एक नए अध्याय की शुरुआत के लिए ढेरों शुभकामनाएं भी दीं।

PM मोदी की बंधेज पगड़ी ने खिंचा लोगों का ध्यान, किस राज्य से है कनेक्शन? लाल किले से दिया ये खास संदेश

देश नए संकल्पों के साथ तैयार, PM नरेंद्र मोदी ने लाल किले से देशवासियों को किया संबोधित, कहा- आज हर घर तिरंगा

आज की ताजा खबर 15 अगस्त LIVE: आज हर घर तिरंगा है, हर मन तिरंगा है; लाल किले से PM मोदी का संबोधन शुरू

80th Independence Day: लाल किले पर Gen Z की एंट्री, पहली बार बदला प्रोटोकॉल; स्वतंत्रता दिवस पर और क्या खास

झाड़-झुड़ले शस्त्र बनेंगे, भक्त बनेगी सेना...आजादी के आंदोलन में सीमा पर जाने वाले पहले राष्ट्रसंत...