कन्नप्पा और मां का भी 4 दिन में ही हुआ बुरा हाल 
मनोरंजन

मां और कन्नप्पा हिट हुई या फ्लॉप, 4 दिन में कितना हुआ कारोबार, बजट से कितनी दूर

27 जून को काजोल की मां और अक्षय की कन्नप्पा फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दी। दोनों ही फिल्म को जबरदस्त रिस्पांस मिला, लेकिन चार दिन में ही बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का बंटाधार होता हुआ नजर आ रहा है।

अनिल सिंह

अक्षय कुमार प्रभास और विष्णु मांचू की फिल्म कन्नप्पा और काजोल की फिल्म मां बॉक्स ऑफिस पर 27 जून को रिलीज हुई। दोनों फिल्मों को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा था, लेकिन 4 दिन में ही दोनों फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल हो गया है। दोनों फिल्म बजट से कोसों दूर है। दोनों फिल्में 2025 की फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट में अपना नाम दर्ज करवाने जा रही हैं। आइए जानते हैं चौथे दिन दोनों ही फिल्मों का कलेक्शन कितना रहा और अब तक यह दोनों फिल्में कितना कमा चुकी है और इन फिल्मों का बजट कितना है?

अक्षय कुमार प्रभास और विष्णु मांचू की फिल्म कन्नप्पा की बात करें तो यह फिल्म 200 करोड़ के बजट में बनकर तैयार हुई है। फिल्म ने तीन दिन तो बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कारोबार किया, लेकिन चौथे दिन फिल्म की कमाई 2.5 करोड़ के आसपास सिमट कर रह गई। 4 दिन में फिल्म ने 26 करोड़ का कारोबार किया है। बजट के लिहाज से फिल्म सिर्फ 10% ही कमाई कर पाई है। पहले दिन फिल्म ने 9.35 दूसरे दिन 7.15 तीसरे दिन 6.9 करोड़ का कारोबार किया था, लेकिन चौथे दिन यह कमाई सिमट कर 2.5 करोड़ ही रह गई।

काजोल की फिल्म मां की अगर बात करें तो यह फिल्म 65 करोड़ में बनकर तैयार हुई है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक 20 करोड़ का कारोबार किया है। बजट के लिहाज से काजोल की फिल्म को भी लंबी दूरी तय करनी है। फिल्म ने चौथे दिन यानि पहले सोमवार को 2.25 करोड़ का कारोबार किया। ओपनिंग डे पर किसने 4.65 करोड़ दूसरे दिन 6 करोड़ तीसरे दिन 7 करोड़ का कारोबार किया था। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि दोनों ही फिल्में अभी बजट से कोसों दूर है। आने वाले वक्त में इनका प्रदर्शन कैसा रहता है यह देखना वाकई दिलचस्प होगा।

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: लखीसराय के अशोक धाम में भगदड़, कई श्रद्धालुओं की मौत

तारापीठ मंदिर के पास धू-धू कर जला प्राइवेट होटल, 6 श्रद्धालुओं की मौत; बिजली कटने से पहले बज गया अलार्म

कर्नाटक-तमिलनाडु सीमा पर भारी तनाव, तीन तमिलों की मौत से भड़के CM विजय, एनकाउंटर या हत्या? जानें पूरा सच

हिंदुओं पर जरदारी के बयान पर जावेद अख्तर का करारा प्रहार, मिस्टर 10% वाले तंज से सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Monsoon Alert: बंगाल-ओडिशा में आफत की बारिश, यूपी-जम्मू समेत 9 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट, बाढ़ का मंडराया खतरा