लस्ट स्टोरीज 3 रिव्यू (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

Lust Stories 3 Review: कहीं हंसाएगी तो कहीं रिश्तों की सच्चाई से रूबरू कराएगी लस्ट स्टोरीज 3

Lust Stories 3 Netflix: लस्ट स्टोरीज 3 को चार अलग कहानियों के जरिए मजाकिया और रोमांचक अंदाज में पेश करती है। विक्रमादित्य मोटवाने, किरण राव, शकुन बत्रा और विशाल भारद्वाज का निर्देशन इसे खास बनाता है।

सोनाली झा

Lust Stories 3 Movie Review: नेटफ्लिक्स की बहुचर्चित एंथोलॉजी फ्रेंचाइजी का तीसरा भाग 'लस्ट स्टोरीज 3' रिलीज हो चुका है। 'नवभारत' इस मनोरंजक और बोल्ड शो को 3.5 स्टार की रेटिंग देता है। अगर आप जानना चाहते हैं कि चार अलग-अलग निर्देशकों द्वारा पिरोई गई इन कहानियों में ऐसा क्या खास है जो इसे एक मजाकिया और ताजगी भरा अनुभव बनाता है, तो इस रिव्यू को आगे जरूर पढ़ें।

एंथोलॉजी की शुरुआत विक्रमादित्य मोटवाने के निर्देशन में बनी कहानी से होती है, जिसमें कोंकणा सेन शर्मा और राधिका आप्टे मुख्य भूमिकाओं में हैं। कांदिवली की दो शादीशुदा महिलाओं की कहानी को मोटवाने ने बेहद ही हल्के-फुल्के और मजेदार तरीके से प्रस्तुत किया है। नीरस शादीशुदा जिंदगी से तंग आकर के-ड्रामा प्रेरित होकर लिया गया उनका फैसला कहानी में जबरदस्त सिचुएशनल कॉमेडी पैदा करता है। इसमें विजय वर्मा का सहज अभिनय और कोंकणा-राधिका की जुगलबंदी दर्शकों को खूब हंसाती है।

शहरी रिश्तों पर तीखा नजरिया

किरण राव का खंड मुंबई शहर के बैकड्रॉप में एक नेल आर्टिस्ट यानी सना थम्पी और डिलीवरी बॉय यानी गुरफतेह पीरज़ादा के बीच पनपते और बदलते रिश्तों को दिखाता है, जहां महत्वाकांक्षा और परिस्थितियां आकर्षण पर हावी हो जाती हैं। वहीं दूसरी ओर, शकुन बत्रा की कहानी में अली फजल और राधिका मदान एक ऐसे शादीशुदा जोड़े के रूप में हैं जिनकी शादी टूटने की कगार पर है। शकुन बत्रा ने संवादों की कमी और जटिल इंसानी भावनाओं को बहुत ही गहराई से पकड़ा है।

विशाल भारद्वाज का जादुई और दिलकश अंदाज

इस पूरे एंथोलॉजी का सबसे यादगार और खूबसूरत हिस्सा विशाल भारद्वाज द्वारा निर्देशित अंतिम कहानी है। 1987 के हैदराबाद के दौर पर आधारित इस कहानी में अदिति राव हैदरी यानी सायरा और सिद्धार्थ यानी बदरू मुख्य भूमिका में हैं। हैदराबादी दकनी बोली, सादात हसन मंटो के साहित्य की झलक और एक गृहिणी की दबी हुई इच्छाओं को विशाल भारद्वाज ने अपनी पोएटिक शैली में पर्दे पर उतारा है। अदिति राव हैदरी का अभिनय बेहद मासूम और बोल्ड है, वहीं गजराज राव का ससुर के रूप में निभाया गया छोटा सा किरदार कहानी में चार चांद लगा देता है।

क्यों देखें लस्ट स्टोरीज 3

'लस्ट स्टोरीज 3' भारी-भरकम ज्ञान देने या केवल सनसनी फैलाने के बजाय इंसानी इच्छाओं, इच्छा-पूर्ति और शारीरिक आकर्षण को एक मनोरंजक और विनोदी रूप में प्रस्तुत करती है। यह बिना किसी झिझक के इच्छाओं पर बात करती है और दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करती है। बेहतरीन अभिनय, शानदार निर्देशन और हल्के-फुल्के मिजाज के कारण यह वीकेंड पर देखी जाने वाली एक बेहतरीन और दिलचस्प ओटीटी सीरीज है।

ममता बनर्जी को मिला फुटबॉल प्लेयर, ऋतब्रत गुट के हाथ आया लिफाफा, EC ने TMC गुटों में बांटे चुनाव चिह्न

DUSU Election 2026 LIVE: 2.75 लाख छात्र करेंगे फैसला, यश डबास या विजय मीणा किसके सिर सजेगा ताज?

4,821 रुपए बनाम 1,420 रुपए: 400 यूनिट बिजली पर महाराष्ट्र और सिक्किम के बिल में 3 गुने से ज्यादा का अंतर

निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली ने लगाई फांसी, सुप्रीम कोर्ट ने 2025 में किया था बरी

राघव चड्ढा ने AAP को बताया एक्स गर्लफ्रैंड, बोले- मेरी याद में कहीं हाथ की नस न काट लें