लकी अली ने जावेद अख्तर पर कसा तंज 
मनोरंजन

लकी अली ने जावेद अख्तर पर कसा तंज, बोले- वह बहुत खराब इंसान हैं, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

Lucky Ali Taunt at Javed Akhtar: गायक लकी अली ने जावेद अख्तर पर तंज कसते हुए कहा कि जावेद अख्तर जैसे मत बनो, वह बहुत खराब इंसान हैं। उनका यह बयान वायरल होते ही एक्स पर बहस छिड़ गई।

सोनाली झा

Lucky Ali Reaction on Javed Akhtar: मशहूर गायक लकी अली ने वरिष्ठ गीतकार और लेखक जावेद अख्तर पर सोशल मीडिया पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने जावेद अख्तर को बहुत खराब इंसान बताते हुए लोगों से अपील की कि वे उनके जैसे न बनें। इसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों कलाकारों के समर्थकों के बीच जबरदस्त बहस छिड़ गई है।

दरअसल, यह विवाद तब शुरू हुआ जब जावेद अख्तर का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर फिर से वायरल हुआ। इस वीडियो में जावेद अख्तर एक कार्यक्रम के दौरान हिंदू समुदाय से यह अपील करते नजर आते हैं कि वे मुसलमानों की तरह न बनें, बल्कि उन्हें अपने जैसा बनाएं। उन्होंने कहा कि 1975 में जब ‘शोले’ बनी थी, तब धार्मिक लोग भी थे, लेकिन आज वैसा सीन लिखना संभव नहीं है।

जावेद अख्तर का वीडियो

वीडियो में जावेद अख्तर कहते हैं कि मैंने कहा था कि मुसलमानों की तरह मत बनो। उन्हें अपने जैसा बनाओ। तुम मुसलमानों की तरह बन रहे हो, और यह एक ट्रेजेडी है। उनके इस बयान को कई लोगों ने सांप्रदायिक रंग दे दिया और सोशल मीडिया पर आलोचना शुरू हो गई। एक यूजर ने यह वीडियो एक्स पर शेयर करते हुए लिखा कि इसीलिए पश्चिम बंगाल उर्दू अकादमी ने जावेद अख्तर को अपने कार्यक्रम में नहीं बुलाया। वह खुद को बहुत बुद्धिमान समझते हैं। इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए लकी अली ने लिखा कि जावेद अख्तर जैसे मत बनो। वह कभी भी ऑरिजिनल नहीं थे, वह बहुत खराब इंसान हैं।

लकी अली की टिप्पणी

लकी अली की यह टिप्पणी देखते ही देखते वायरल हो गई और सोशल मीडिया पर लोगों के बीच बहस छिड़ गई। कुछ यूजर्स ने लकी अली का समर्थन करते हुए कहा कि वह सच्चाई बोल रहे हैं, वहीं कुछ ने जावेद अख्तर के पक्ष में उतरते हुए कहा कि वह एक प्रगतिशील विचारक हैं जो धर्म के नाम पर कट्टरता के खिलाफ बोलते हैं।

जावेद अख्तर के बयान पर हुआ विवाद

यह पहली बार नहीं है जब जावेद अख्तर अपने बयानों को लेकर विवादों में घिरे हों। इससे पहले भी वह धर्म, राजनीति और समाज से जुड़ी कई टिप्पणियों पर ट्रोल हो चुके हैं। हालांकि, लकी अली का यह बयान उनकी ओर से अब तक का सबसे तीखा हमला माना जा रहा है। फिलहाल, इस विवाद पर न तो जावेद अख्तर और न ही उनके परिवार की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया आई है, लेकिन सोशल मीडिया पर इस बहस ने नया मोड़ ले लिया है।

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, बिहार में RJD ने BJP को हराया, काउंटिंग जारी

Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

RJD ने ढहाया BJP का किला, पटना MLC चुनाव में उलटफेर पर झूमे तेजस्वी यादव, EC की पारदर्शिता पर उठाए सवाल

बिहार MLC चुनाव परिणाम: पटना शिक्षक सीट पर 30 साल बाद BJP हारी, RJD के संजीव कुमार जीते, स्नातक पर मतगणना जारी

Jio Platforms Listing: जियो की धमाकेदार एंट्री से बदली कारोबारी समूहों की रैंकिंग, भावुक हुए मुकेश अंबानी