रणबीर कपूर (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

रणबीर कपूर का फर्स्ट लुक रिलीज, विंटेज कार में दिखा इंटेंस अंदाज, हाथ पर चोट और खून के निशान ने खींचा ध्यान

Love And War Poster: संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ से रणबीर कपूर का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। पोस्टर में वह विंटेज कार में गॉगल्स लगाए नजर आ रहे हैं, जबकि हाथ पर चोट और खून के निशान दिख रहे हैं।

सोनाली झा

Love And War Ranbir Kapoor First Look: संजय लीला भंसाली की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘लव एंड वॉर’ को लेकर फैंस के बीच लंबे समय से एक्साइटमेंट बनी हुई है। अब मेकर्स ने फिल्म से रणबीर कपूर के लुक का दो पोस्टर जारी किया हैं। दोनों पोस्टर में रणबीर का अंदाज काफी इंटेंस और डैशिंग नजर आ रहा है। पोस्टर सामने आते ही सोशल मीडिया पर उनके लुक की चर्चा शुरू हो गई है।

फिल्म के पहले पोस्टर में रणबीर कपूर विंटेज नीले रंग की कन्वर्टिबल कार में बैठे नजर आ रहे हैं। उन्होंने गॉगल्स लगाए हुए हैं और उनका पूरा लुक फिल्म के गंभीर और दमदार अंदाज की झलक देता है। उनके हाथ पर चोट और खून के निशान भी दिखाई दे रहे हैं। पोस्टर पर लिखा कैप्शन भी लोगों का ध्यान खींच रहा है कि वो रुतबा, वो रौब, वो जुनून। रणबीर का यह लुक फिल्म में उनके किरदार के इंटेंस अंदाज की ओर इशारा करता नजर आ रहा है।

लव एंड वॉर का दूसरा पोस्टर

लव एंड वॉर के दूसरे पोस्टर में रणबीर कपूर पोस्टर में नीली कार में बैठे हुए नजर आ रहे हैं, वहीं उनके चेहरे पर नजर आ रही कमाल की इंटेंसिटी, उनके द्वारा निभाए जाने वाले किरदार के अनोखेपन को दर्शा रही है। मेकर्स ने सोशल मीडिया पर अब दूसरा पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि इश्क भी। जंग भी।

आलिया भट्ट और विक्की कौशल भी हैं फिल्म का हिस्सा

'लव एंड वॉर' में रणबीर कपूर के साथ आलिया भट्ट और विक्की कौशल भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। हालांकि, अभी दोनों कलाकारों के फर्स्ट लुक पोस्टर जारी नहीं किए गए हैं। रणबीर का लुक सामने आने के बाद अब फैंस आलिया और विक्की के पोस्टर्स का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली कर रहे हैं। रणबीर, आलिया और विक्की जैसे कलाकारों की मौजूदगी के साथ फिल्म को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी और बढ़ गई है। फिल्म के पोस्टर में रिलीज डेट भी सामने आ गई है।

रणबीर कपूर

कब रिलीज होगी लव एंड वॉर

'लव एंड वॉर' 21 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। रणबीर कपूर सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं हैं, इसलिए आलिया भट्ट और विक्की कौशल ने उनके फर्स्ट लुक पोस्टर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर लंबे समय बाद पर्दे पर नजर आने वाले हैं। उनकी पिछली रिलीज 'एनिमल' थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था। अब 'लव एंड वॉर' से पहले रणबीर की फिल्म 'रामायण' भी दर्शकों के बीच आने वाली है, जिसकी रिलीज दिवाली के मौके पर होने की बात कही गई है।

M3M Hurun Rich List 2026: भारत के टॉप 10 अमीर कारोबारी, जानें किसकी कितनी संपत्ति

ग्लोबल हेल्थ मीटिंग में भारत ने छोड़ी छाप, प्राइमरी से लेकर टर्शियरी केयर तक का मॉडल दुनिया को दिखाया

Women Helplines: महिला सुरक्षा के लिए सरकार की 10 सुविधाएं, हेल्पलाइन से कानूनी मदद तक; जानें कहां मिलेगी मदद

BJP नेता माधवी लता की बागलकोट में एंट्री बैन, 23 सितंबर से 23 अक्टूबर तक रोक, कानून-व्यवस्था के लिए बताया खतरा

राज ठाकरे की रैलियों में भीड़, फिर क्यों नहीं मिलते वोट? MNS चीफ ने चुनाव आयोग और BJP पर लगाए गंभीर आरोप